411 REFERENCE · Wikipedia
आशिक बनाया आपने
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आशिक बनाया आपने आशिक बनाया आपने.jpg आशिक बनाया आपने का पोस्टर बालाभाई पटेल आदित्य दत्त हिमेश रेशमिया आदित्य दत्त इमरान हाशमी, तनुश्री दत्ता, सोनू सूद 2 सितंबर, 2005 भारत हिन्दी
आशिक बनाया आपने 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी, सोनू सूद, तनुश्री दत्ता और नवीन निश्चल मुख्य कलाकार हैं। यह 2 सितंबर 2005 को जारी हुई थी। इस फ़िल्म से अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पर्दापण किया।
संक्षेप
करण (सोनू सूद), स्नेहा (तनुश्री दत्ता) से प्यार करता है लेकिन उससे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में बहुत शर्माता है। हालाँकि करण की भावनाएँ कई लोगों के लिए साफ़ हैं, लेकिन वह स्नेहा को मुस्कुराते हुए देखकर ही संतुष्ट हो जाता है। वह कभी उसे यह बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाता कि वह कैसा महसूस करता है। फिर करण स्नेहा को एक पार्टी में आमंत्रित करता है, जहाँ उसकी मुलाकात आकर्षक और शरारती विक्रम "विक्की" (इमरान हाश्मी) से होती है। विक्रम उर्फ विक्की करण का बचपन का दोस्त है। करण के बिल्कुल विपरीत, विक्की एक बहिर्मुखी और कुख्यात इश्कबाज है। जब विक्की, करण और स्नेहा के साथ कॉलेज में मिलता है तो तीनों की जिंदगियाँ बदल जाती हैं और स्नेहा विक्की की ओर आकर्षित होने लगती है। हालाँकि, विक्की स्नेहा की भावनाओं का कायल नहीं है। विक्की के प्रति अपने प्यार को साबित करने के लिए, स्नेहा उसके साथ अतरंग होती है। अगली सुबह, स्नेहा ने विक्की के सामने कबूल किया कि वह उससे प्यार करती है और पिछली रात के कारण विक्की का संदेह हमेशा के लिए खत्म हो जाना चाहिए।
विक्की के इरादों से डरकर, करण उससे स्नेहा के बारे में बात करने की कोशिश करता है। लेकिन विक्की उसे आश्वासन देता है कि इस बार वह वास्तव में प्यार में है। करण को लगता है कि उसने स्नेहा को खो दिया है जिससे उसने कभी प्यार किया था। हालाँकि, जीवन चलता रहता है और वे तीनों दोस्त रहते हैं। लेकिन एक रात विक्की एक लड़की चांदनी के साथ धोखा करते हुए पकड़ा जाता है। चीजें बदल जाती हैं, भरोसा टूट जाता है। स्नेहा का दिल टूट जाता है और वह हैरान रह जाती है। विक्की स्नेहा से बात करने की कोशिश करता है लेकिन करण हस्तक्षेप करता है और उससे लड़ता है। स्नेहा उन्हें अलग कर देती है लेकिन करण का पक्ष लेती है। विक्की उनसे अलग हो जाता है लेकिन दावा करता है कि स्नेहा हमेशा उसकी रहेगी। एक रात, स्नेहा उस समय विक्षिप्त अवस्था में रह जाती है जब विक्की उसे फोन करता है और दुर्भावनापूर्ण तरीके से संदेश भेजता है। बाद में उसके दरवाजे पर हमला करता है और उसकी खिड़की से एक पत्थर फेंकता है। बाद में विक्की को ड्रग्स रखने के आरोप में जेल में डालते हुए दिखाया जाता है। समय के साथ, करण अंततः स्नेहा को प्रपोज करने का साहस जुटा पाता है। जिसमें उसके पिता की सहमति भी होती है।
मुख्य कलाकार
इमरान हाशमी — विक्रम "विक्की" माथुर
तनुश्री दत्ता — स्नेहा
सोनू सूद — करण ओबेरॉय
नवीन निश्चल — स्नेहा के पिता
प्रीति गाँगुली — करण की आंटी
अश्विनी कलसेकर — कॉलेज की शिक्षिका
विवेक बासवानी — अमर राठौड़
संगीत
इस फ़िल्म से हिमेश रेशमिया ने गायन की शुरुआत की।Bollywood Legend: बोल्ड सीन से भरी थी यह फिल्म, जिसने सिंगर को बना दिया स्टार https://zeenews.india.com/hindi/cinema/emraan-hashmi-tanushree-dutta-sonu-sood-himesh-reshammiya-film-aashiq-banaya-aapne-hit-music/1634425 12 फरवरी 2024 ज़ी न्यूज़ hi उनका गया पहला गीत "आशिक बनाया आपने" रहा। यह गीत उस वर्ष बहुत बड़ा हिट रहा।डेस्क एबीपी एंटरटेनमेंट Then and Now: खूबसूरती देख लोग कहते थे 'आशिक बनाया आपने', आज इस एक्ट्रेस को पहचान नहीं पा रहे फैंस, देखें तस्वीरें https://www.abplive.com/photo-gallery/entertainment/bollywood-tanushree-dutta-transformation-before-after-look-aashiq-banaya-aapne-actress-controversy-on-me-too-to-quit-bollywood-2469129 12 फरवरी 2024 8 अगस्त 2023 hi इस गीत का एक संस्करण हेट स्टोरी 4 (2018) में निर्मित किया गया था।
गायक समीर हिमेश रेशमिया आशिक बनाया आपने हिमेश रेशमिया, श्रेया घोषाल 6:03 मर जावां मिट जावां अभिजीत सावंत, सुनिधि चौहान 4:27 आप की कशिश हिमेश रेशमिया, कृष्णा बेउरा, अहीर 5:33 दिलनशीं दिलनशीं केके 6:32 दिल्लगी में जो बीत जाये सोनू निगम, शान, हिमेश, जयेश, सुनिधि चौहान, वसुंधरा दास 4:13
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="3"|2006
| हिमेश रेशमिया
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
|
|-
| समीर ("आशिक बनाया आपने")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार
|
|-
| हिमेश रेशमिया ("आशिक बनाया आपने")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0477253 आशिक बनाया आपने
श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में