411 REFERENCE · Wikipedia
मिख़ाइलो मुद्रिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिख़ाइलो मुद्रिक Mykhailo Mudryk - Spain U21 vs Ukraine U21, 5 July 2023 (cropped).jpg 2023 में मुद्रिक यूक्रेन अंडर-21 टीम के साथ 2001 1 5 y क्रास्नोग्राद, यूक्रेन 1.75 मीटरMykhailo Mudryk: Overview https://www.premierleague.com/players/53991/Mykhailo-Mudryk/overview प्रीमियर लीग 19 जुलाई 2024 विंगर चेल्सी 10
मिख़ाइलो मुद्रिक (Mykhailo Mudryk) यूक्रेन के एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो बतौर विंगर प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी और यूक्रेन की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं।
मुद्रिक ने सन् 2016 में शख्तर डोनेट्स्क में जाने से पहले मेटालिस्ट खार्किव और डीनिप्रो क्लब की अकादमी में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने दो साल बाद क्लब के लिए अपना पहला मैच खेला। सन् 2023 में वो 70 मिलियन यूरो के करार के साथ इंग्लिश क्लब चेल्सी में शामिल हो गए। इस स्थानांतरण के साथ ही वह सबसे महंगे यूक्रेनी फुटबॉल खिलाड़ी बन गए।
मुद्रिक ने सन् 2022 में यूक्रेन की राष्ट्रीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया। उन्होंने यूएफ़ा यूरो 2024 में यूक्रेन टीम का प्रतिनिधित्व किया था।Full Time Report – Slovakia v Ukraine https://www.uefa.com/newsfiles/EURO/2024/2036182_FR.pdf यूएफ़ा 19 जुलाई 2024 en
प्रारंभिक जीवन
मिख़ाइलो पेत्रोविच मुद्रिकMudryk Mykhailo Petrovych https://upl.ua/en/people/view/59078 यूक्रेनियन प्रीमियर लीग 19 जुलाई 2024 en का जन्म 5 जनवरी 2001 को क्रास्नोग्राद, यूक्रेन में हुआ था।
क्लब करियर
शुरुआती करियर
मुद्रिक ने सन् 2010 में यूक्रेन के क्लब मेटालिस्ट ख़ार्किव के लिए फुटबॉल खेलना आरंभ किया। सन् 2014 में वो डीनिप्रो की अकादमी में चले गए। वो सन् 2016 में शख्तर डोनेट्स्क क्लब की अकादमी में शामिल हो गए।
शख्तर डोनेट्स्क
2018-19 सत्र में वो शख्तर अंडर-21 के लिए खेले। सत्र के अंत में मुद्रिक को मुख्य टीम में पदोन्नत किया गया। 31 अक्टूबर 2018 को 17 साल की उम्र में उन्होंने ओलम्पिक डोनेट्स्क के खिलाफ यूक्रेनी कप में क्लब के लिए अपना पहला मैच खेला।
चेल्सी
15 जनवरी 2023 को मुद्रिक ने प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के लिए 70 मिलियन यूरो के स्थानांतरण शुल्क पर साढ़े आठ साल का करार किया।Mudryk completes transfer to Chelsea https://www.chelseafc.com/en/news/article/mudryk-completes-transfer-to-chelsea Chelsea F.C. 19 जुलाई 2024 मुद्रिक ने 21 जनवरी 2023 लिवरपूल के खिलाफ़ चेल्सी के लिए अपना पदार्पण मैच खेला।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
चेल्सी एफ़.सी. की वेबसाइट पर प्रोफ़ाइल
श्रेणी:2001 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फुटबॉल खिलाड़ी