Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गेम शो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गेम शो (Game Show) टीवी या रेडियो पर प्रसारित होने वाला एक ऐसा रियलिटी मनोरंजन कार्यक्रम होता है जिसमें प्रतिभागी विभिन्न खेलों या प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर इनाम जीतते हैं।A Brief History of Game Shows https://www.museumofplay.org/press-release/a-brief-history-of-game-shows/ The Strong National Museum of Play 5 अक्टूबर 2025 इन शो को आमतौर पर एक होस्ट (मेज़बान) संचालित करता है, जो खेल के नियम समझाता है, प्रतियोगियों से बातचीत करता है और कार्यक्रम को रोचक बनाता है। गेम शो का इतिहास 1930 के दशक के अंत से शुरू होता है, जब रेडियो और टेलीविज़न दोनों पर ऐसे कार्यक्रम प्रसारित होने लगे थे। 1950 के दशक में यह शैली अमेरिका में बहुत लोकप्रिय हुई और दिन के समय आने वाले टीवी कार्यक्रमों का एक नियमित हिस्सा बन गई। अधिकांश गेम शो में प्रतिभागियों को सवालों के जवाब देने या पहेलियाँ सुलझाने होते हैं, और विजेताओं को नकद राशि, विदेश यात्रा के कूपन या विभिन्न उपहार दिए जाते हैं। भारत भारत में गेम शो का इतिहास 1970 के दशक में दूरदर्शन के छोटे क्विज़ कार्यक्रमों से शुरू हुआ और समय के साथ यह भारतीय टेलीविज़न का लोकप्रिय हिस्सा बन गया। 1980 के दशक में “क्विज़ टाइम” ने ज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं को प्रसिद्ध किया। यह भारत का पहला लोकप्रिय क्विज़ शो माना जाता है। इसने भारतीय दर्शकों को “बौद्धिक प्रतियोगिता” से परिचित कराया। सिद्धार्थ बसु को “भारत का क्विज़मास्टर” कहा जाने लगा।अलेक्ज़ेंडर दीपा Quizmaster Siddhartha Basu back in the spotlight with Sony Liv’s ‘Quizzer Of The Year’ https://www.thehindu.com/entertainment/quizmaster-siddhartha-basu-back-in-the-spotlight-with-sony-livs-quizzer-of-the-year/article67014392.ece 5 अक्टूबर 2025 द हिन्दू 28 जून 2023 en-IN जबकि 1990 के दशक में “बॉर्नविटा क्विज़ कॉन्टेस्ट” ने छात्रों को जोड़ा। असली क्रांति वर्ष 2000 में “कौन बनेगा करोड़पति” से आई, जिसने ज्ञान, भाग्य और मनोरंजन को मिलाकर पूरे देश में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद “खुल जा सिम सिम”, “दस का दम”, और “क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं” जैसे शो ने मनोरंजन को और विविध रूप दिया। आज गेम शो टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों पर भी सक्रिय हैं, जैसे जियो केबीसी प्ले एलोंग (KBC Play Along) और फ्लिप्कार्ट क्विज, जो दर्शकों को प्रत्यक्ष भागीदारी का मौका देते हैं। इस तरह, भारत में गेम शो ने न केवल मनोरंजन को नई ऊँचाइयाँ दी हैं बल्कि ज्ञान और सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया है। सन्दर्भ श्रेणी:टीवी कार्यक्रम