411 REFERENCE · Wikipedia
दाँत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाँत (tooth) मुख की श्लेष्मिक कला के रूपांतरित अंकुर या उभार हैं, जो चूने के लवण से संसिक्त होते हैं। दाँत का काम है पकड़ना, काटना, फाड़ना और चबाना। कुछ जानवरों में ये कुतरने (चूहे), खोदने (शूकर), सँवारने (लीमर) और लड़ने (कुत्ते) के काम में भी आते हैं। दाँत, आहार को काट-पीसकर गले से उतरने योग्य बनाते हैं।
दाँत की दो पंक्तियाँ होती हैं,
जम्भिक या मैक्सिलरी (maxillar), ऊपर के जबड़े में,
चिबुक या मैंडिब्युलर (mandibular), निचले जबड़े में।
ऊपर का जबड़ा स्थिर रहता है और नीचे का सचल। खोपड़ी से मैंडिबुल को बाँधनेवाली पेशियों की सहायता से यह आगे पीछे तथा ऊपर नीचे चलकर काटने की और चक्राकार गति द्वारा चबाने की, क्रिया करता है। दाँत शरीर की सबसे मजबूत अस्थि है।
मानव के दाँत
देखिये - मानव के दाँतdaad m dard
अन्य प्राणियों के दाँत
अनेक प्राणी दंतविहीन होते हैं, जैसे स्टर्जन (एक प्रकार की मछली), कछुआ (इसमें सिर्फ शल्की जबड़ा होता है) आदि। मछलियों के दाँत पपड़ी के रूपांतर मात्र होते हैं। इन दाँतों में केवल शिखर होते हैं। ये जबड़े के गर्त में बैठे नहीं होते। शार्क मछली में दाँत तीक्ष्ण और त्रिकोण और कई पंक्तियों में होते हैं, सॉ मछली में आरी के दाँते नहीं होते। सरीसृपों में भिन्न प्रकार के दाँत मिलते हैं। विषहीन सर्पों के ऊपर दो दंत पंक्तियाँ और नीचे एक पंक्ति तथा विषधर सर्पों में ऊपर दो विषदंत होते हैं। छिपकली में खूँटियों की पंक्ति के सदृश दाँत मिलते हैं। मगर के दाँत गर्त में स्थित होते हैं। पक्षियों को दाँत नहीं होते।
निम्न श्रेणी के जीवों में सभी दाँत एक जैसे होते हैं (समदन्ती), पर स्तनपायी जीवों में विविध प्रकार के दाँत (एकदादंती), कुछ में दो बार (द्विर्दन्ती) जैसे मनुष्य में, तो कुछ में अनेक बार (बहुशोदन्ती)। चूहों और घोड़ों के भेदक और अग्रचर्वणक के बीच स्थान होता है। हाथी के 'दिखाने के दाँत' वास्तव में उसके छेदक दंत हैं। शूकर और वालरस के बाहर निकले दाँत उनके भेदक दंत होते हैं। नीचे विभिन्न प्राणियों के दंतसूत्र दिए गए हैं।
कुछ दंतसूत्र
right|thumb|300px|मछली के दाँत
right|thumb|300px|सरीसृप के दाँत
स्तनधारी वर्ग (Mammalia)
१. आदमी, बंदर, लीमर
छ भ अ च
२ १ २ ३
------------
२ १ २ ३
२. चमगादड़
२ १ ३ ३
------------
३ १ ३ ३
३. छछूँदर
३ १ ४ ३
--------------
३ १ ४ ३
मांसभक्षी गण (Carnivora)
४. बिल्ली
३ १ ३ १
-------------
३ १ ३ १
५. कुत्ता, भालू
३ १ ४ २
------------
३ १ ४ ३
६. सील
३ १ ४ १
--------------
२ १ ४ १
७. हायना
३ १ ४ १
-------------
३ १ ३ १
८. वालरस
१ १ ३ ०
------------
० १ ३ ०
खुरीय प्राणी (Ungulata)
९. हिप्पो
२ १ ४ ३
------------
२ १ ४ ३
१०. सुअर
३ १ ४ ३
------------
३ १ ४ ३
११. हिरन
० ० या १ ३ ३
-----------------
३ १ ३ ३
१२। घोड़ा
३ १ ३ ३
------------
३ १ ३ ३
१३. राइनोसिरस
० या २ ० ४ ३
------------------
० या १ ० या १ ४ ३
कृंतक प्राणी (Rodents)
१४. चूहा
१ ० ० या २ ३
------------------
१ ० ० या १ ३
१५. खरगोश
२ ० ३ ३
--------------
१ ० २ ३
१६. ह्वेल -- समदंती
६ ०
-----
६ ०
१७. चींटीखोर -- दंतविहीन या समदंती
नोटः-
(चूहे के एक ही जबड़े में दन्त पाए जाते है।)
बाहरी कड़ियाँ
*
श्रेणी:प्राणी शारीरिकी
श्रेणी:बोलने के अंग