411 REFERENCE · Wikipedia
पार्टनर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पार्टनर पार्टनर.jpg पार्टनर का पोस्टर सुहेल ख़ान पराग सांघवी डेविड धवनडेस्क एबीपी एंटरटेनमेंट 90s का वो सुपरस्टार, जिसका देखते ही देखते खत्म हो गया स्टारडम, 16 साल से हाथ नहीं लगी 1 भी हिट फिल्म https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/90s-superstar-govinda-partner-2007-was-become-huge-success-collected-100-crore-now-actor-longing-for-1-hit-movie-at-box-office-2528246 2 मार्च 2024 www.abplive.com 2 नवम्बर 2023 hi साजिद-वाजिद डेविड धवन संजय छेल (संवाद) सलमान ख़ान, गोविन्दा, लारा दत्ता, कैटरीना कैफ़ 20 जुलाई, 2007 भारत हिन्दी
पार्टनर 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित और सुहेल ख़ान एवं पराग सांघवी द्वारा निर्मित है। फिल्म की कहानी 2005 की अमेरिकी फिल्म हिच से प्रेरित है। इसमें सलमान ख़ान, गोविन्दा, लारा दत्ता और कैटरीना कैफ़ हैं।FLOP सुपरस्टार का हुआ था भारी मोहभंग! सिफारिश पर मिली थी फिल्म, सलमान खान संग छापे करोड़ों https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-govinda-resurrected-careers-with-salman-khan-superstar-was-huge-disillusionment-partner-movie-broke-the-record-and-earned-150-crores-at-box-office-in-2007-7352103-page-6.html 2 मार्च 2024 News18 हिंदी 25 अगस्त 2023 hi 2 मार्च 2024 https://web.archive.org/web/20240302065259/https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-govinda-resurrected-careers-with-salman-khan-superstar-was-huge-disillusionment-partner-movie-broke-the-record-and-earned-150-crores-at-box-office-in-2007-7352103-page-6.html dead
यह फिल्म एक लव गुरु, प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने ग्राहक भास्कर को बॉस प्रिया को लुभाने की सलाह और विचार देता है। वह खुद भी एक विधवा मां, नैना के प्यार में पड़ जाता है। फ़िल्म का संगीत साजिद-वाजिद द्वारा रचित है।
संक्षेप
प्रेम (सलमान ख़ान) एक लव गुरु है जो अपने ग्राहकों के प्रेम संबंधी मुद्दों को हल करता है। भास्कर दिवाकर चौधरी (गोविन्दा) मदद के लिए प्रेम के पास आता है। भास्कर अपनी बॉस प्रिया जयसिंह (कैटरीना कैफ़) से प्यार करता है। लेकिन वह इसे व्यक्त करने में असमर्थ रहता है क्योंकि वह एक अमीर व्यापारी की बेटी है। प्रेम शुरू में भास्कर की मदद करने से इंकार कर देता है और फुकेत, थाईलैंड चला जाता है। भास्कर उसका पीछा करता है और उसे मदद करने के लिए मना लेता है। थाईलैंड से लौटने के बाद, प्रेम की मुलाकात छोटा डॉन (राजपाल यादव) से भाग रही एक फोटो जर्नलिस्ट नैना (लारा दत्ता) से होती है। प्रेम उसे बचाता है और उससे प्यार करने लगता है। इस बीच, वह भास्कर को सिखाना शुरू कर देता है कि प्रिया को कैसे प्रभावित किया जाए। लेकिन प्रेम की रणनीति के बजाय, भास्कर की अपनी सादगी और बकवास उसे प्रिया का प्रिय बनाती है। प्रेम को पता चलता है कि नैना की पिछली शादी से रोहन नाम का एक बेटा है और वह उसे प्रभावित करने के लिए उसकी देखभाल करने लगता है।
भास्कर प्रेम को बताता है कि प्रिया अपने पिता की इच्छा के अनुसार किसी से शादी करेगी। दोनों रोहन के साथ प्रिया के विवाह समारोह में शामिल हो जाते हैं। वहां प्रिया के पिता को भास्कर द्वारा मना लिया जाता है। प्रिया भास्कर से शादी करने की तैयारी करती है। इस बीच, नील बक्शी (रजत बेदी) नाम का एक बिगड़ैल लड़का प्रेम से एक लड़की के साथ सिर्फ सोने के लिए सलाह मांगता है। प्रेम गुस्से में उससे कहता है कि वह बुरे इरादे वाले लोगों की मदद नहीं करता है। नील किसी तरह उसके साथ सोने में कामयाब हो जाता है और लड़की को यह कहकर छोड़ देता है कि लव गुरु ने उसे ऐसा करने की सलाह दी थी। वह लड़की नैना की दोस्त निक्की निकलती है। नैना को पता चलता है कि लव गुरु प्रेम है। वह प्रेम से नफरत करने लगती है और उसे बेनकाब करते हुए अख़बार के पहले पन्ने पर कहानी प्रकाशित करती है। वह उदाहरण के तौर पर प्रिया-भास्कर के रिश्ते का इस्तेमाल करती है। परिणामस्वरूप भास्कर को नौकरी से निकाल दिया जाता है।
प्रेम प्रिया को बताता है कि वास्तव में क्या हुआ था। प्रिया को एहसास होता है कि उसे भास्कर के बारे में जो बातें पसंद थीं, वे वही हैं जो प्रेम चाहता था कि भास्कर उससे छिपाए। प्रेम नैना को नील की मदद न करने की सच्चाई सुनाकर उससे सुलह कर लेता है। दोनों खुशी-खुशी अपने साथी के साथ शादी करते हैं।
मुख्य कलाकार
सलमान ख़ान — प्रेम / लव गुरु
गोविन्दा — भास्कर दिवाकर चौधरी
लारा दत्ता — नैना साहनी
कैटरीना कैफ़ — प्रिया जयसिंह
राजपाल यादव — छोटा डॉन
अली हाजी — रोहन, नैना का बेटा
दलीप ताहिल — राज जयसिंह, प्रिया के पिता
आरती छाबड़िया — निक्की, नैना की सहकर्मी
दीपशिखा — पम्मी, प्रेम की बहन
सुरेश मेनन — किरण
पुनीत इस्सर — इंस्पेक्टर राणा
अतुल परचुरे — हवलदार
टीकू तलसानिया — नैना के बॉस
अली असगर — अली, नैना का सहकर्मी
रजत बेदी — नील बक्शी
विन्दु दारा सिंह — चड्डा
संगीत
गीत गायक साजिद-वाजिद डू यू वान्ना पार्टनर वाजिद, शान, उदित नारायण, सूज़ी क्यू, क्लिंगटन 4:33 संजय छेल यूअर माई लव शान, श्वेता पंडित, सूज़ी क्यू, अर्ल डिसूज़ा 4:39 शब्बीर अहमद दुपट्टा तेरा नौ रंग दा सोनू निगम, कुणाल गांजावाला, श्रेया घोषाल, सूज़ी क्यू 5:03 शब्बीर अहमद सोणी दे नखरे वाजिद, लभ जनुजा, स्नेहा पंत 4:21 शब्बीर अहमद मारिया मारिया सोनू निगम, साजिद, सुनिधि चौहान, नरेश 4:39 जलीस शेरवानी यूअर माई लव (रिमिक्स) शान, श्वेता पंडित, सूज़ी क्यू, अर्ल डिसूज़ा 4:30 शब्बीर अहमद डू यू वान्ना पार्टनर (रिमिक्स) वाजिद, शान, उदित नारायण, सूज़ी क्यू, क्लिंगटन 3:59 संजय छेल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0807758 पार्टनर
श्रेणी:2007 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:थाईलैंड में शूट की गई भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:साजिद–वाजिद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में