411 REFERENCE · Wikipedia
मिशिगन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
200px|thumb|अमेरिका में स्थिति
मिशिगन (Michigan) विशाल झीलें के इलाके पर संयुक्त राज्य के मध्य पश्चिम क्षेत्र में स्थित राज्य है। इसकी राजधानी लांसिंग है, और इसका सबसे बड़ा शहर डेट्रोइट है। मिशिगन एकमात्र राज्य है जिसमें दो प्रायद्वीप शामिल हैं। मिशिगन में दुनिया के किसी भी राजनीतिक उपखंड के मुकाबले सबसे बड़ा मीठे पानी का किनारा है। शिकागो नगर इसी झील पर स्थित है ।
17वीं शताब्दी में फ्रांसीसी खोजकर्ताओं द्वारा उपनिवेशित होने से पहले मिशिगन में कई मूल अमेरिकी जनजातियाँ निवास करती थी। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध में फ्रांस की हार के बाद यह क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अधीन आया। जिसने अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध में हार के बाद यह क्षेत्र नए स्वतंत्र हुए संयुक्त राज्य को सौंप दिया गया। इसे 26वें राज्य के रूप में 26 जनवरी 1837 को संघ में भर्ती किया गया।
हालांकि मिशिगन एक विविध अर्थव्यवस्था विकसित किये हुए हैं, लेकिन इसे व्यापक रूप से अमेरिकी मोटर वाहन उद्योग के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यह देश की तीन प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों का घर है (जिन सबका मुख्यालय डेट्रोइट महानगरीय क्षेत्र के भीतर है)। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 99,28,300 है। जिससे इसका राज्यों में 10वां स्थान हुआ। 91% जनता अंग्रेज़ी बोलती हैं जो कानूनी तौर पर सरकारी भाषा नहीं है (वास्तव वो है)।
मिशिगन के महत्वपूर्ण नगर एवं उपनगर
2005 की जनगणना के अनुसार मिशिगन के बड़े शहरों में निम्नाकिंग प्रमुख शहर हैं:
left
रैंकशहरजनसँख्या1 डेट्राइट 871,1212ग्रैंड रैपिड्स193,0833वॉरेन134,5894 स्टर्लिंग हाइट्स127,9915 फ्लिंट117,0686 लैंसिंग114,2767 एन आर्बर113,2068 क्लिंटन टाउनशिप96,7819 लिवोनिया96,73610 डियरबॉर्न92,382
शैक्षणिक संस्थान
एड्रियन महाविद्यालय
अल्बियन महाविद्यालय
अल्मा महाविद्यालय
एंड्रयूज विश्वविद्यालय
अक्वेनिस महाविद्यालय
एव मारिया महाविद्यालय
एव मारिया विधि विद्यालय
बेकर महाविद्यालय
कैल्विन महाविद्यालय
सेन्ट्रल मिशिगन विश्वविद्यालय
क्लेयरी विश्वविद्यालय
कॉनकार्डिया विश्वविद्यालय कॉर्नर स्टोन विश्वविद्यालय
क्रैनब्रुक कला अकादमी
डैवनपोर्ट विश्वविद्यालय
ग्रैंड वैली स्टेट विश्वविद्यालय
मैडोना विश्वविद्यालय
मिशिगन यहूदी संस्थान
मिशिगन स्टेट विश्वविद्यालय
मिशिगन तकनीकी विश्वविद्यालय
नार्दन मिशिगन विश्वविद्यालय
ओकलैंड विश्वविद्यालय
ओलिवेट महाविद्यालय मिशगन विश्वविद्यालय तंत्र
मिशिगन विश्वविद्यालय- Ann Arbor
मिशिगन विश्वविद्यालय-Dearborn
मिशिगन विश्वविद्यालय-Flint
इन्हें भी देखें
मिशिगन झील
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य