411 REFERENCE · Wikipedia
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पाठ=The Logo or Seal of the University of California 1868|दाएँ|250x250पिक्सेल| कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय का लोगो या मुहर 1868
दाएँ|अंगूठाकार| ओकलैंड, कैलिफोर्निया में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय भवन के अध्यक्ष का कार्यालय।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (University of California) संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय प्रणाली है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय राज्य की तीन स्तरीय सार्वजनिक उच्च शिक्षा प्रणाली का एक हिस्सा है, जिसमें कैलिफोर्निया राज्य विश्वविद्यालय प्रणाली और कैलिफोर्निया सामुदायिक महाविद्यालय प्रणाली भी शामिल है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में २,२०,००० से अधिक छात्रों और १,७०,००० से अधिक संकाय और कर्मचारियों का संयुक्त छात्र निकाय है।University of California website इसका पहला परिसर, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, १८६८ में स्थापित किया गया था, जबकि इसका दसवाँ और सबसे नया परिसर, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, मर्सिड, २००५ में कक्षाओं के लिए खोला गया।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के परिसरों में लगभग हर क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित संकाय हैं और इसे व्यापक रूप से दुनिया की शीर्ष सार्वजनिक विश्वविद्यालय प्रणालियों में से एक माना जाता है। इसके आठ स्नातक परिसरों को यूएस न्यूज़ ऐंड वर्ल्ड रिपोर्ट (U.S. News and World Report, संंयुक्त राज्य समाचार एवं विश्व प्रतिवेदन) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष १००, छह को शीर्ष ५०, और दो को शीर्ष २५ विश्वविद्यालयों में डाला है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, मर्सिड को छोड़कर इसके सभी स्नातक परिसर एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन यूनिवर्सिटीज (Association of American Universities, अमेरिकी विश्वविद्यालय संघ) के सदस्य हैं, जो ७० से अधिक शीर्ष अमेरिकी और कनाडाई अनुसंधान विश्वविद्यालयों का एक समूह है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की वर्तमान अध्यक्ष जेनेट नेपोलिटानो हैं।
परिसर
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, डेविस
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, मर्सिड
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को - केवल स्वास्थ्य विज्ञान में स्नातक छात्रों को प्रवेश देता है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता क्रूज़
सैन फ्रांसिस्को स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया कॉलेज ऑफ लॉ, यूसी से संबद्ध है, लेकिन इसका संचालन यूसी प्रणाली के बाकी हिस्सों से अलग है।
अन्य वेबसाइट
University of California
Official website of the University of California
संदर्भ