411 REFERENCE · Wikipedia
बालोद जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बालोद ज़िला Balod district छत्तीसगढ़ का ज़िला Kapileswar Shiva Temple Group and Baori-BALOD-CHHATTISGARH-DSC001.jpg कपिलेश्वर शिव मन्दिर Balod in Chhattisgarh (India).svg छत्तीसगढ़ में स्थिति India Uttar Pradesh छत्तीसगढ़ में स्थिति देश राज्य छत्तीसगढ़ स्थापना 2 अक्तूबर 2013 मुख्यालय बालोद तहसील para 3527 2011 826165 auto भाषा प्रचलित हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड जनसांख्यिकी साक्षरता लिंगानुपात 1022 मुख्य राजमार्ग NH-930, राज्य राजमार्ग 5, राज्य राजमार्ग 7 https://balod.nic.in/
बालोद ज़िला (Balod district https://web.archive.org/web/20230530174424/https://dailyrojgarbuzz.com/balod-recruitment/ 30 मई 2023 ) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय बालोद है, और ज़िला रायपुर मण्डल का भाग है। बालोग ज़िला पहले दुर्ग ज़िले का भाग हुआ करता था, और 2 अक्तूबर 2013 को इसे एक अलग ज़िला बना दिया गया।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007
विवरण
बालोद जिले का क्षेत्रफल 3,527 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार बालोद की जनसँख्या 826,165 और जनसँख्या घनत्व 230 /km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, बालोद की साक्षरता 74.16% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 1022 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 1.9% रहा है।
भूगोल
बालोद जिला भारत के राज्यो में दक्षिण पूर्व की तरफ की अंदर की तरफ स्थित छत्तीसगढ़ राज्य में है, बालोद जिला छत्तीसगढ़ के आंतरिक दक्षिणी भाग का जिला है बालोद 22 ° 73’25 ” उत्तर अक्षांश और 81 ° 02’40 पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है, बालोद की समुद्रतल से ऊंचाई 324 मीटर है, बालोद रायपुर से 99 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ है और देश की राजधानी दिल्ली से 1255 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ ही है।
खारुन नदी
खारून नदी
खारुन नदी शिवनाथ नदी की प्रमुख सहायक नदी है। यह शिवनाथ नदी में मिलकर महानदी की संपन्न जलराशि में भी अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करती है। बालोद जिले के संजारी क्षेत्र से निकलने वाली यह नहीं राजधानी रायपुर की सीमा से बहती हुई सिमगा के सोमनाथ के पास शिवनाथ नदी में मिल जाती है। इसी जगह पर यह बेमेतरा और बलौदाबाजार तहसील को अलग करती है। बलौदाबाजार के उत्तर में अरपा नदी, जो बिलासपुर जिले से निकलती है, शिवनाथ से आ मिलती है। हावड़ा नागपुर रेल लाइन इस खारुन नदी के ऊपर से गुजरती है। खारुन में एक शान्ति है जो देखने वालों को अपनी ओर खींचती हैं।
पड़ोसी ज़िले
बालोद के उत्तर में दुर्ग जिला है, उत्तर पूर्व के कुछ भाग में दुर्ग है, इसके बाद दक्षिण पूर्व तक धमतरी जिला है, दक्षिण में कांकेर जिला है, दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम तक राजनांदगाव जिला है।
इन्हें भी देखें
बालोद
दुर्ग ज़िला
छत्तीसगढ़ के जिले
डौंडीलोहारा
सन्दर्भ
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के जिले
*