Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ह्यूरॉन झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ह्यूरन झील संयुक्त राज्य अमेरीका की एक झील है। यूएसए की बड़ी झीलों में इसका सुपीरियर झील के बाद दूसरा स्थान है। मिशिगन और एरी झीलों के बीच स्थित यह ४०० किलोमीटर लंबी एवं २४८ किमी चौड़ी है। इसका क्षेत्रफल ५८,८८० वर्ग किमी है। इस झील का ३४,००८ वर्ग किमी भाग कनाडा में पड़ता है। ह्यूरन झील का सबसे गहरा भाग २२७ मी. है। सुपीरियर एवं मिचिगन झीलों से पानी ह्यूरन झील में आता है तथा सैंट क्लेयर नदी, सेंट क्लेयर झील एवं डिट्रायट नदी में से होकर इसका पानी ईरी झील में चला जाता है। ह्यूरन झील में अप्रैल से लेकर दिसंबर तक जलयान चला करते हैं। ईरी, सुपीरियर एवं मिचिगन झीलों के बंदरगाहों से व्यापार होता है। व्यापार की मुख्य वस्तुएँ लौहखनिज, अनाज, चूनापत्थर एवं कोयला हैं। राकपोर्ट एवं रोजर्स सिटी पश्चिमी तट पर मुख्य बंदरगाह हैं जहाँ बड़े-बड़े जलयान चले आते हैं। इसका पानी बहुत स्वच्छ है और अनेक प्रकार की मछलियाँ इस पानी में पाई जाती हैं। झील के उत्तरी भाग में कुछ छोटे छोटे द्वीप भी हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की झीलें श्रेणी:उत्तर अमेरिका की झीलें