411 REFERENCE · Wikipedia
भेलपूरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भेलपूरी Indian cuisine-Chaat-Bhelpuri-03.jpg भेल(महाराष्ट्र), भेल, चूरू मुरी / चूरूमुरी (कर्नाटक),Churmuri http://www.tasteofmysore.com/2013/04/churumuri-bhel-puri.html डी टेस्ट ऑफ़ मैसूर ८ अगस्त २०१६ https://web.archive.org/web/20160822235824/http://www.tasteofmysore.com/2013/04/churumuri-bhel-puri.html 22 अगस्त 2016 dead झाल मुरी (कोलकाता), झाल मुढ़ी (ओड़िशा) भारत महाराष्ट्र, नेपाल, गुजरात, ओड़िशा, बंगाल, मैसूर, कर्नाटक नमकीन, चाट मुरमुरे, सेवई सेवपुरी, दही पूरी, सेव पपड़ी चाट
भेलपुरी (मराठी भेळ) एक चटपटा नाश्ता एवं यह प्रकार का चाट भी है। यह मूढ़ी (चावल से बना हुआ) सब्जियों और इमली की चटनी को मिलाकर बनाया जाता है। प्राइस जेन गौर्मेट वेजीटेरियन: डी वेजीटेरियन रेसिपीज यू मस्ट हैवे २००७ मुर्दोच बुक्स ९७८-१-९२१२५९-०९-८ २५६ http://books.google.co.in/books?id=lYZHm6C-U4EC&lpg=PA14&dq=bhel%20puri&pg=PA14#v=onepage&q=bhel%20puri&f=false 8 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20141205040143/http://books.google.co.in/books?id=lYZHm6C-U4EC&lpg=PA14&dq=bhel%20puri&pg=PA14#v=onepage&q=bhel%20puri&f=false 5 दिसंबर 2014 live
भेल की पहचान अक्सर मुंबई के समुद्र तटों के साथ की जाती हैं जैसे गिरगांव या जुहू के समुद्र तट। भेलपुरी का जनम मुंबई की स्ट्रीट फूड स्टालों में हुआ एवं यह चटपटा नाश्ता भारत के ज्यादातर हिस्सों में फ़ैल गया एवं स्थानीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए इसमें थोड़े बहुत परिवर्तन किये गए। इसकी यही विशेषता ने इससे संपूर्ण भारत में लोकप्रिय बना दिया। यह भी कहा जाता हैं कि भेलपुरी का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र से एक मसालेदार नमकीन भडंग से हुआ है। सूखी भेल, भडंग से बनाया गया है, भेलपुरी के कोलकाता संस्करण को झाल मूरी के नाम से जाना जाता हैं। भेलपुरी के मैसूर संस्करण को चुरुमुरी या बैंगलोर में चुर्मुरी के नाम से जाना जाता है। भेलपुरी का एक सुखा प्रकार बहुप्रचलित भडंग के रूप में जाना जाता है जिससे प्याज, धनिया और नींबू के रस के साथ सजाया जाता है।
इतिहास
thumb| एक बंगाली अखबार पर परोसा गया बंगलादेशी भेलपूरी।
पहली बार भेलपुरी कहा पर तैयार की गयी थी इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन यह संभावना हैं कि इसकी उत्पति मुंबई के कैफे और स्ट्रीट फूड स्टालों हुई है। भेलपुरी चाट परिवार (समूह) का सदस्य है, जो नमकीन और चटपटा नास्ता होता है और संपूर्ण भारत भर में ठेले पर बेचा जाता है।
आमतौर पर इस्तेमाल सामग्री
thumb|घर में भेल बनाने की तैयारी
भेलपूरी को मुड़, सेव (बेसन के आटे से बना हुआ पतली नूडल्स की तरह आकार का एक नाश्ता) उबले हुए आलू, प्याज, चाट मसाला इत्यादि से बनाया जाता है। गुप्ता नीरू भेलपुरी http://food.ndtv.com/recipe-bhel-puri-99035 ८ अगस्त २०१६ नीरू गुप्ता https://web.archive.org/web/20160813103333/http://food.ndtv.com/recipe-bhel-puri-99035 13 अगस्त 2016 live भेलपुरी में एक ठेठ गुजरती व्यंजन की तरह मीठा, नमकीन, तीखा और मसालेदार जायके का मिश्रण होता हैं। अन्य आमतौर पर इस्तेमाल सामग्री टमाटर, और मिर्च शम्मिल हैं जो इसके आधार के तौर पर तैयार की जाती हैं। उत्तरी भारत में भेलपुरी में उबले आलू के छोटे टुकड़ों में काट कर डाला जाता है। हार्फम] [एडिटर जोए द एसेंशियल राइस कुकबुक २००४ मुर्दोच बुक्स सिडनी (न.स.व.) १-७४०४५-५४०-१ http://books.google.co.in/books?id=89FCgFFXj6wC&pg=PA149&dq=bhel+puri+is+a+chaat&hl=en&sa=X&ei=aLRMT7eULIfjrAenidWpDw&redir_esc=y#v=onepage&q=bhel%20puri%20is%20a%20chaat&f=false 8 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20160911013050/https://books.google.co.in/books?id=89FCgFFXj6wC&pg=PA149&dq=bhel+puri+is+a+chaat&hl=en&sa=X&ei=aLRMT7eULIfjrAenidWpDw&redir_esc=y#v=onepage&q=bhel%20puri%20is%20a%20chaat&f=false 11 सितंबर 2016 live
विभिन्न प्रकार की चटनियों के मिलने से इसमें मीठा,चटपटा एवं मसालेदार स्वाद का मजा आता है। मुख्य रूप से इसमें दो प्रकार की चटनियों का उपयोग किया जाता है: एक गहरे भूरे की चटनी जो खजूर एवं इमली (सौंठ चटनी) से मिलकर बने जाती हैं। दूसरा हरे रंग की मसालेदार चटनी जो हरा धनिया और हरी मिर्च को मिलकर बनाया जाता हैं।
बदलाव
alt=Dahi Bhel Puri|thumb|201x201px|उपर से दही के साथ भेलपुरी
भेलपूरी को कभी कभी पापड़ी पूरी के साथ भी परोसा जाता है।
भेलपूरी के अन्य प्रकार:
सेवपुरी - भेलपुरी, चटनी, पापड़ी और सेव का एक मिश्रण।
दही पूरी - भेलपुरी, चटनी पापड़ी का एक मिश्रण जिसमे दही भी डाला जाता हैं।
सेव पापड़ी चाट – बहुत हद तक सेवपुरी की तरह लेकिन इसमें 2-3 प्रकार की चटनी, आलू, चना मसाला साथ परोसा जाता है।
चुरमुरी - इस बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, धनिया के टुकड़े में साथ मिर्च और नारियल तेल की कुछ बूँदें मिलाया जाता है।
परोसना
thumb|200px|भेलपुरी तैयार करते एक सड़क किनारे का विक्रेता
भेलपूरी को कई तरह से परोसा जा सकता है, लेकिन इसे आमतौर पर शंकु के रूप में फोल्ड किए जाने वाले पेपर में परोसा जाता है और इसे खाने के लिये पेपर स्पून या पापड़ी का इस्तमाल किया जाता है, जो स्वयं भेल पुरी का खाद्य घटक है। या फिर इसे एक थाली एक थाली में परोसा जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय खाना
श्रेणी:खान पान
श्रेणी:अल्पाहार