Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लावा ट्यूब

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|280px|कैलिफ़ोर्निया के लावा बेड्ज़ राष्ट्रीय स्थापत्य नामक संरक्षित क्षेत्र की वैलेन्टाइन ग्य्फ़ा में। इसमें ट्यूब की आकृति आसानी से देखी जा सकती है और दिवारों पर उभरी लकीरें लावा बहाव के अलग-अलग स्तर को दर्शा रही हैं। लावा ट्यूब (lava tube) एक प्राकृतिक रूप से बनी हुई पाइप, ट्यूब या सुरंग की आकृति का ढांचा होता है जो लावा बहाव से बन जाता है। यह किसी लावा नहर कि सतह पर ठंडे हुए लावा के जमकर ठोस हो जाने के बाद उसके नीचे लगातार लावा बहते रहने से निर्मित होता है। लावा ट्यूबें सक्रीय हो सकती हैं, यानि किसी ज्वालामुखी के विस्फोटों के समय उस से निकल रहे लावा को बहने का स्थान देती हैं या मृत हो सकती हैं, यानि लावा बहाव बहुत काल से समाप्त हो चुका है और वे ठंडी होकर एक लम्बी गुफ़ा-जैसी सुरंगें बन गई हैं।Melville, Graeme (1994), Lava tubes and channels of the Earth, Venus, Moon and Mars https://web.archive.org/web/20160602192550/http://ro.uow.edu.au/theses/2859/ 2 जून 2016 , University of Wollongong, retrieved 2016-04-11 विश्व के कई स्थानों पर मृत लावा ट्यूबों में लोग सैर करने जाते हैं और वे पर्यटक स्थलों के रूप में जानी जाती हैं।Bunnell, D. (2008). Caves of Fire:Inside America's Lava Tubes. National Speleological Society, Huntsville, AL. ISBN 978-1-879961-31-9. इन्हें भी देखें लावा नहर लावा ज्वालामुखी सन्दर्भ * श्रेणी:ज्वालामुखी विज्ञान श्रेणी:गुफ़ा भूविज्ञान श्रेणी:ज्वालामुखीय स्थलाकृति