411 REFERENCE · Wikipedia
केमरोवो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|केमेरोवो का दृश्य
केमेरोवो एक औद्योगिक शहर और केमेरोवो ओब्लास्ट रूस का प्रशासनिक केंद्र है। यह कुज़नेत्स्क बेसिन के प्रमुख कोयला खनन क्षेत्र में इस्किटिमका और टॉम नदियों के संगम पर स्थित है।केमरोवो https://www.britannica.com/place/Kemerovo-Russia ब्रिटानिका 15 जून 2026 en 27 मार्च 1932 तक इस शहर को शेग्लोव्स्क के नाम से जाना जाता था।
इतिहास
केमेरोवो कई पुरानी रूसी बस्तियों का मिला जुला रूप और उनका उत्तराधिकारी है। 1657 में टॉम्स्क से कुज़नेत्स्क किले तक जाने वाली सड़क पर पास में ही वेरखोटोम्स्की ओस्ट्रोग नाम का एक वेपॉइंट बनाया गया। 1701 में टॉम नदी के बाएं किनारे पर शचेग्लोव्स्क बस्ती बसाई गई। जल्द ही यह एक गांव बन गया। 1721 में इस इलाके में कोयले की खोज हुई। 1907 में पहली कोयला खदान स्थापित की गई और 1916 में एक रासायनिक संयंत्र स्थापित किया गया। 1917 तक शचेग्लोवो की आबादी लगभग 4,000 तक बढ़ गई थी। 27 मई 1932 को शचेग्लोव्स्क का नाम बदलकर केमेरोवो कर दिया गया और 1943 में केमेरोवो ओब्लास्ट का प्रशासनिक केंद्र बन गया।हिस्ट्री ऑफ केमेरोवो https://www.kupi.com/en-ae/explore/russian-federation/kemerovo/history Kupi.com 15 जून 2026 en
जलवायु
केमेरोवो की भौगोलिक स्थिति की वजह से यहाँ आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु होता है जिसमें गर्मियाँ गर्म और सर्दियाँ लंबी और बहुत ठंडी होती हैं। इसका औसत तापमान जनवरी में -17 °C (1 °F) से जुलाई में 19 °C (66 °F) तक रहता है।रशिया फेडरल कॉन्स्टिट्यूएंट एंटीटीज http://council.gov.ru/en/structure/regions/KEM/ फेडरेशन काउंसिल ऑफ द फेडरल असेंबली ऑफ द रशियन फेडरेशन 15 जून 2026 en यहाँ सालाना लगभग 525 एमएम (20.7 इंच) की काफ़ी कम बारिश होती है।
इन्हें भी देखें
ख़ाबारोव्स्क
इरकुत्स्क
सन्दर्भ
श्रेणी:रूस के ओब्लास्त
श्रेणी:रूस के नगर