Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पैदलपथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|ब्राज़ील के साओ पाउलो का एक पैदलपथ पैदलपथ, पटरी, या फुटपाथ, किसी सड़क के एक या फिर दोनों किनारों के साथ बना एक रास्ता है, जिसका प्रयोग पैदल चलने के लिए किया जाता है। आवश्यक नहीं है कि किसी पैदलपथ की ऊँचाई उसकी संपूर्ण लंबाई में समान रहे, अक्सर इसकी ऊँचाई लंबाई के साथ साथ परिवर्तित होती रहती है। पैदलपथ का तल अमूमन साथ लगने वाली सड़क की सतह से ऊँचा होता है, जो इसे सड़क पर चलने वाले यातायात से पृथक करता है। पैदलपथ का किनारा जो इसे यातायात अनुभाग से अलग करता है, कोर या कर्ब (अंग्रेजी:Kerb) कहलाता है और अक्सर पत्थर या कंक्रीट से निर्मित होता है। कभी कभी पैदलपथ के एक किनारे पर एक हरित पट्टी उपस्थित होती है जिसका प्रयोग झाड़ियों, घास, मौसमी फूल और पेड़ लगाने के लिए भी किया जाता है। भारत जैसे गर्म देश में पैदलपथ पर लगे पेड़ गर्मियों के मौसम में पैदल चलने वालों को छाया और ठंडक प्रदान करते हैं। सन्दर्भ