411 REFERENCE · Wikipedia
सदिश क्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|250px|किसी सदिश क्षेत्र के भाग का उदाहरण
सदिश कलन (वेक्टर कैल्कुलस) में सदिश क्षेत्र (vector field) किसी दिक् (स्पेस) के हर बिन्दु-स्थान को एक सदिश राशि देने की क्रिया को कहा जाता है, यानि कि इसमें प्रत्येक स्थान से एक राशि और एक दिशा सम्बन्धित की जाती है। सदिश क्षेत्र कई भौतिक चीज़ों को समझने के लिये बहुत लाभकारी है, मसलन पानी के बहाव को परिभाषित करने के लिये उस द्रव में स्थित हर स्थान के साथ एक दिशा और एक राशि लगाई जा सकती है जिससे यह समझा जा सकता है कि उस प्रवाह के अलग-अलग भागों पर क्या बल काम कर रहा है। इसी तरह किसी चुम्बकीय क्षेत्र को भी एक सदिश क्षेत्र द्वारा दर्शा कर उसे समझा जा सकता है।Galbis, Antonio & Maestre, Manuel (2012). Vector Analysis Versus Vector Calculus. Springer. p. 12. ISBN 978-1-4614-2199-3.
इन्हें भी देखें
सदिश कैलकुलस
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सदिश कलन