Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झू मी (बैडमिंटन)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

झू झू मी बैडमिंटन ओलम्पिक खेल 2004 एथेंस महिला एकल एशियाई खेल 2002 बुसान महिला एकल झोउ मी/झू मी (周蜜 Zhōu Mì zau1 mat6; का जन्म फरवरी 18, 1979 को नानिंग, गुआंगशी) में हुआ था। मी चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने अधिकांश पेशेवर जीवन में उन्होंने चीनी जनवादी गणराज्य का प्रतिनिधित्व किया लेकिन 2007 के बाद से वो हांग कांग के तरफ से खेल रही हैं। हांग कांग प्रशासनिक तौर पर चीन का हिस्सा होते हुए भी अपना अलग खेल कार्यक्रम चलाता है और चीन से अलग टीमें रखता है। 2010 में मी को ड्रग परीक्षण में अनुत्तीर्ण होने पर 2-वर्ष का प्रतिबंध झेलना पड़ा।http://www.bwfbadminton.org/news_item.aspx?id=39476 Zhou Mi banned for two years bwfbadminton २० अक्टूबर २०१५ सितम्बर 4, 2010 20 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20160920022707/http://www.bwfbadminton.org/news_item.aspx?id=39476 20 सितंबर 2016 live पेशेवर जीवन 1998 के बाद से झू ने २० से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय महिला एकल खिताब जीते हैं और कई बार शीर्ष वरीयता हासिल की है। 2001 आईबीएफ विश्व प्रतियोगिता में उन्हें रजत और २००३ की विश्व प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला। २००२ के एशियाई खेलों में उन्होंने गोंग रुईना को हराकर बैडमिंटन का महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता। झू प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन बार फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और २००३ में यह खिताब जीत भी चुकी हैं। २ वर्षों का प्रतिबंध बीडब्ल्युएफ ने 4 सितम्बर 2010 को झू को २ वर्षों तक प्रतिबम्धित करने की घोष्णा की। उनपर क्लेन्ब्युटेरोल नामक ड्रग्स लेने का आरोप था। प्रतियोगिताओं के इतर जून में लिए गये एक नमूने में उन्हें इस प्रथम श्रेणी के प्रतिबंधित उपपाचन कारक (एनाबोलिक एजेन्ट) लेने का दोषी पाया गया। मी ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध का विरोध किया और अपने निर्दोष होने की दुहाई दी लेकिन उनपर से प्रतिबंध नहीं हटा। माना जाता है कि क्लेन्ब्युटेरोल संक्रमित भोजन लेने से भी शरीर में पहुंच जाता है। http://www.thestandard.com.hk/news_detail.asp?we_cat=8&art_id=116505&sid=34243102&con_type=1&d_str=20111028&fc=8 Former No1 Zhou reiterates innocence over positive drug test द स्टैंडर्ड फ्राइडे, 28 अक्टूबर 2011 20 अक्तूबर 2015 https://archive.today/20120912033254/http://www.thestandard.com.hk/news_detail.asp?we_cat=8&art_id=116505&sid=34243102&con_type=1&d_str=20111028&fc=8 12 सितंबर 2012 live सन्दर्भ झू, मी चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी फरवरी 18, 1979 श्रेणी:हाँग काँग के बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेणी:1969 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:शीर्ष वरीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेणी:चीन के बैडमिंटन खिलाड़ी