Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डफला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डफला भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। निवास क्षेत्र arunachal pradesh बस्तियां डफला जाति के लोग बंगनी भी कहलाते हैं, पूर्वी भूटान और अरुणाचल प्रदेश (भूतपूर्व नॉर्थ-ईस्ट फ़्रंटियर एजेंसी, नेफ़ा) के जनजातीय लोग है। ये लोग चीनी-तिब्बती परिवार की तिब्बती-बर्मी भाषा बोलते हैं। डफला अपना भरण-पोषण झूम खेती, शिकार और मछली मारकर करते हैं। ये 900 से 1,800 मीटर की ऊँचाई पर बल्लियों पर बने मकानों में रहते हैं। वंश का निर्धारण पैतृक आधार पर किया जाता है, जो 60 या 70 लोगों का एक कुटुंब होता है। यह कुटुंब एक लंबे घर में एक साथ रहता है, जिसमें विभाजित खंड नहीं होते, लेकिन प्रत्येक दंपति के परिवार के लिए एक अलग चूल्हा होता है। इस परंपरागत पितृगृह के अलावा कोई औपचारिक सामाजिक संगठन अथवा ग्राम सरकार नहीं होती। इनके धर्म में प्रकृति से जुड़ी पवित्र आत्माओं में विश्वास सम्मिलित है। भोजन वस्त्र समाज श्रेणी:भारत की जनजातियाँ