411 REFERENCE · Wikipedia
मातृवंश समूह ई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|150px|thumb|ताइवान की आदिवासी जनजातियों के लोग अक्सर मातृवंश समूह ई के वंशज होते हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ई या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप E एक मातृवंश समूह है। इस मातृवंश के लोग ज़्यादातर मलेशिया, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, फ़िलीपीन्स और इण्डोनेशिया में मिलते हैं। इसके कुछ वंशज प्रशांत महासागर में स्थित गुआम के द्वीप पर भी मिलते हैं। वैज्ञानिकों की मान्यता है के जिस स्त्री के साथ इस मातृवंश की शुरुआत हुई वह आज से लगभग ३०,००० साल पहले मलय द्वीपसमूह में कहीं रहती थी। यह दक्षिण पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सागर में फैला हुआ बहुत बड़ा द्वीपसमूह है जिसमें इण्डोनेशिया भी आता है।Soares et al. (2008), Climate Change and Postglacial Human Dispersals in Southeast Asia https://web.archive.org/web/20100404073510/http://mbe.oxfordjournals.org/cgi/content/full/25/6/1209 4 अप्रैल 2010 , Molecular Biology and Evolution, June 2008; 25: 1213 अन्य वैज्ञानिक मानते हैं के इस मातृवंश की शुरुआत ताइवान में हुई।Trejaut, J. et al 2005. Traces of Archaic Mitochondrial Lineages Persist in Austronesian-Speaking Formosan Populations. https://web.archive.org/web/20170406215505/https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1166350/ 6 अप्रैल 2017 PLoS Biol. 2005 August; 3(8): e247.
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य मातृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना