Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तिमिगण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सीटेशियाCetacea Mother and baby sperm whale.jpg माँ और शिशु तिमि 250px जंतु रज्जुकी (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) द्विखुरीयगण (Artiodactyla) सीटेशिया (Cetacea) ब्रिसों, १७६२ गण Mysticeti Odontoceti †Archaeoceti (विलुप्त) तिमिगण (अंग्रेज़ी: Cetacea, सीटेशिया) विश्व भर के सागरों में विस्तृत एक मांसाहारी, फ़िन-धारी, समुद्री स्तनधारी प्राणी जातियों का क्लेड (जीववैज्ञानिक समूह) है। यह ओडोन्टोसेटाए (Odontoceti, दंतदार तिमि, जिनमें डॉलफ़िन शामिल है), मिस्टीसेटाए (Mysticeti , बैलीन तिमि) और आर्केओसेटाए (Archaeoceti, जो आधुनिक तिमि के पूर्वज थे और जिसके सदस्य विलुप्त हो चुके हैं) नामक जीववैज्ञानिक गणों में विभाजित हैं। कुल मिलाकर इस क्लेड में ८९ जातियाँ ज्ञात हैं जिनमें से ७० से अधिक ओडोन्टोसेटाए गण के भाग हैं। आणविक अनुवांशिक अध्ययन के आधार पर पता लगा है कि यह जातियाँ सम-ऊँगली खुरदार जानवरों की सम्बन्धी हैं। दरियाई घोड़ा इनका सबसे समीपी जीवित सम्बन्धी है और यह ऊँट, सूअर और अन्य रोमन्थक से भी सम्बन्धित है और इसके पूर्वज लगभग ५ करोड़ वर्ष पूर्व उनसे क्रम-विकास की प्रक्रिया द्वारा धीरे-धीरे अलग होते चले गये।Mead, J.G.; Brownell, R.L., Jr. (2005). "Order Cetacea". Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference (3 ed.) (Johns Hopkins University Press): 723–743. ISBN 978-0-8018-8221-0. OCLC 62265494. इन्हें भी देखें तिमि (व्हेल) सूंस (डॉलफ़िन) सन्दर्भ श्रेणी:सीटेशियाई श्रेणी:स्तनधारी