Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अभिहितान्वयवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अभिहितान्वयवाद कुमारिल भट्ट द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत है। इस सिद्धांत के अनुसार पद और वाक्य में पद की सत्ता है और वाक्य सार्थक पदों के योग से बनता है। इन्होंने इस‌ सिद्धांत के केंद्र में तात्पर्य शक्ति को रखा अर्थात् हमारे कहने का जो तात्पर्य है जो वाच्य है उसके अनुसार हम पदों को सजाकर वाक्य बनाते हैं। इसके अनुसार पद ही महत्वपूर्ण है जो हमारे भावानुकूल वाक्य बनाते हैं। इनके शिष्य प्रभाकर ने बाद में इनके मत‌ का विरोध किया और अन्विताभिधानवाद सिद्धांत का प्रतिपादन किया।देवेन्द्रनाथ शर्मा भाषा विज्ञान की भूमिका 9788171197439 241भोलानाथ तिवारी भाषा विज्ञान 8122500072 220हिन्दी साहित्य कोश भाग-१ 31हिन्दी साहित्य कोश भाग-१ 41 संदर्भ श्रेणी:दर्शन श्रेणी:भारतीय दर्शन श्रेणी:दार्शनिक सिद्धान्त श्रेणी:दार्शनिक तर्क