411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीलंका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य ශ්රී ලංකා ප්රජාතාන්ත්රික සමාජවාදී ජනරජයஇலங்கை சனநாயக சோசலிசக் குடியரசு श्रीलंका Flag of Sri Lanka.svg Emblem of Sri Lanka.svg Sri Lanka (orthographic projection).svg श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (विधायी)श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे https://www.britannica.com/place/Sri-Jayewardenepura-Kotte Encyclopædia Britannica 12 May 2020 17 June 2020 https://web.archive.org/web/20200617044803/https://www.britannica.com/place/Sri-Jayewardenepura-Kotte live कोलंबो(कार्यकारी एवं न्यायिक)Colombo https://www.britannica.com/place/Colombo Encyclopædia Britannica 12 May 2020 6 March 2023 https://web.archive.org/web/20230306022806/https://www.britannica.com/place/Colombo live 6 56 N 79 52 E type:city कोलंबो सिंहली तमिल श्रीलंकाई एकात्मक अर्ध-अध्यक्षीय गणराज्य राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक हरिनी अमरसूर्य सिंहली राज्य establishedDe Silva, K. M. (1981). A History of Sri Lanka. University of California Press. 978-0-19-561655-2. A History of Sri Lanka. 543 ई.पू. अनुराधपुर राज्य 437 ई.पू. संक्रमणकालीन युग 1232 120वाँ 65610.2 4.4 60वाँ 2,17,63,170Census of Population and Housing 2024 Enumeration Stage https://www.statistics.gov.lk/Population/StaticalInformation/CPH2024/CPH2024_Preliminary_Report statistics.gov.lk Department of Census and Statistics 19 March 2025 2024 43वाँ $342.6 अरबSri Lanka - IMF DataMapper https://www.imf.org/external/datamapper/profile/LKA International Monetary Fund 23 April 2025 62वाँ 2024 $15,000 111वाँ 89वाँ 2023 श्रीलंकाई रुपया (Rs) LKR SLST +05:30 बाएँ .lk .ලංකා .இலங்கை +94 "ශ්රී ලංකා මාතා"(श्रीलंका माता)center अंग्रेज़ी 75% सिंहली 11% श्रीलंकाई तमिल 9% श्रीलंकाई मूर 4% भारतीय तमिल 0.5% अन्य 2012https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/sri-lanka/ South Asia: Sri Lanka 22 September 2021 CIA 23 January 2021 17 December 2021 https://web.archive.org/web/20211217185333/https://www.cia.gov/the-world-factbook/countries/sri-lanka/ live 70% बौद्ध धर्म (आधिकारिक) 13% हिन्दू धर्म 10% इस्लाम 7% ईसाई धर्म 0.1% अन्य 2012 प्रधानमंत्री संसद अध्यक्ष जगत विक्रमरत्न मुख्य न्यायमूर्ति मुर्दु फ़र्नांडो इतिहास पोलोन्नरु युग 1017 कंडी युग 1597 ब्रिटिश लंका 1815 स्वतंत्रता 4 फ़रवरी 1948 गणराज्य की स्थापना 22 मई 1972 वर्तमान संविधान 7 सितंबर 1978 337.7 0.776 2024 $98.9 अरबNational Account Estimates 2024 https://www.cbsl.gov.lk/sites/default/files/cbslweb_documents/statistics/national_account_estimates_2024_annual_e.pdf Central Bank of Sri Lanka www.cbsl.gov.lk 19 March 2025 71वाँ $4,516 120वाँ 2023 39.8 decrease https://data.worldbank.org/indicator/SI.POV.GINI?locations=LK Gini Index World Bank 24 May 2018 19 May 2023 https://web.archive.org/web/20230519204956/https://data.worldbank.org/indicator/SI.POV.GINI?locations=LK live decrease 6 May 2025 Human Development Report 2025 https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2025reporten.pdf live https://web.archive.org/web/20250506051232/https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2025reporten.pdf 6 May 2025 6 May 2025 United Nations Development Programme en LK
श्रीलंका (si ශ්රී ලංකා, ta இலங்கை, अंग्रेज़ी: En Sri Lanka) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। लंका (लङ्का) के आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। श्री लंका में वैद्दा जनजाति पायी जाती है। पाक जलसंधि भारत-श्री लंका के मध्य में ही है।
हिन्द महासागर का मोती या पूर्व का अन्न भण्डार कहे जाने वाले श्रीलंका की भौगोलिक स्थिति तथा गहरे बंदरगाहों ने इसे प्राचीन रेशम मार्ग व्यापार मार्ग के आरम्भिक दिनों से लेकर आज के तथाकथित समुद्री रेशम मार्ग तक, अत्यन्त सामरिक महत्व का बना दिया है।Sri Lanka and the silk road of the sea 1990 The Sri Lanka National Commission for Unesco 978-955-9043-02-7 Bandaranayake Senake ColomboBandaranaike, Sirimavo Ratwatte Dias, (17 April 1916–10 Oct. 2000), Prime Minister of Sri Lanka (Ceylon until 1972), 1960–65, 1970–77 and 1994–2000; President, Sri Lanka Freedom Party, since 1960 2007-12-01 https://doi.org/10.1093/ww/9780199540884.013.u176726 Who Was Who Oxford University Press 2025-04-23Korom Frank J 2014-07-26 Charisma and Community: A Brief History of the Bawa Muhaiyaddeen Fellowship https://doi.org/10.4038/sljh.v37i1-2.7201 Sri Lanka Journal of Humanities 37 1-2 19 10.4038/sljh.v37i1-2.7201 0378-486X
इतिहास
श्रीलंका का इतिहास
श्री लंका का पिछले 5000 वर्ष का लिखित इतिहास उपलब्ध है। 125,000 वर्ष पूर्व यहाँ मानव बस्तियाँ होने के प्रमाण मिले हैं।Roberts, Brian (2006). "Sri Lanka: Introduction". Urbanization and sustainability in Asia: case studies of good practice. ISBN 978-971-561-607-2. यहाँ से २९ ईसापूर्व में चतुर्थ बौद्ध संगीति के समय रचित बौद्ध ग्रन्थ प्राप्त हुए हैं। Jack Maguire (2002). Essential Buddhism: A Complete Guide to Beliefs and Practices. Simon and Schuster. p. 69. ISBN 978-0-671-04188-5. "... the Pali Canon of Theravada is the first known collection of Buddhist writings ...""Religions – Buddhism: Theravada Buddhism". BBC. 2 October 2002.
प्राचीन काल से ही श्रीलंका पर शाही सिंहल वंश का शासन रहा है। समय-समय पर दक्षिण भारतीय राजवंशों का भी आक्रमण भी इस पर होता रहा है। तीसरी सदी ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक के पुत्र महेन्द्र के यहां आने पर बौद्ध धर्म का आगमन हुआ।
thumb|right|श्री लंका के राजगला से प्राप्त महेंद्र का ब्राह्मी लिपि में लिखित अभिलेख
thumb|श्री लंका का राजगला जहां से अरहत महेंद्र का अभिलेख हुवा
सोलहवीं सदी में यूरोपीय शक्तियों ने श्रीलंका में अपना व्यापार स्थापित किया। देश चाय, रबड़, चीनी, कॉफ़ी, दालचीनी सहित अन्य मसालों का निर्यातक बन गया। पहले पुर्तगाल ने कोलम्बो के पास अपना दुर्ग बनाया। धीरे-धीरे पुर्तगालियों ने अपना प्रभुत्व आसपास के इलाकों में बना लिया। श्रीलंका के निवासियों में उनके प्रति घृणा घर कर गई। उन्होंने डच लोगों से सहायता का अनुरोध किया। १६३० में डचों ने पुर्तगालियों पर हमला बोला और उन्हें मार गिराया, लेकिन इसका असर श्रीलंकाई पर भी हुआ और उन पर डचों ने और ज्यादा कर थोप दिया। १६६० तक अंग्रेजों का ध्यान भी इस पर गया। नीदरलैंड पर फ्रांस के अधिकार होने के बाद अंग्रेजों को डर हुआ कि श्रीलंका के डच इलाकों पर फ्रांसिसी अधिकार हो जाएगा। तदुपरांत उन्होंने डच इलाकों पर अधिकार करना आरंभ कर दिया। १८०० ईस्वी के आते-आते तटीय इलाकों पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। १८१८ तक अंतिम राज्य कैंडी के राजा ने भी आत्मसमर्पण कर दिया और इस तरह सम्पूर्ण श्रीलंका पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद ४ फरवरी १९४८ को देश को यूनाइटेड किंगडम से पूर्ण स्वतंत्रता मिली।
भूगोल
हिन्द महासागर के उत्तरी भाग मे स्थित इस द्वीप राष्ट्र की भूमि केन्द्रीय पहाड़ों तथा तटीय मैदानों से मिलकर बनी है। वार्षिक वर्षा २५०० से ५००० मि.मी. तक होती है। वार्षिक तापमान का औसत मैदानी इलाकों में २७ डिग्री सेल्सियस तथा नुवर एलिय (ऊंचाई - १८०० मीटर) के इलाके में १५ डिग्री सेल्सियस रहता है। इस देश का विस्तार ६-१० गिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य होने, तथा चारो ओर समुद्र से घिरे होने की वजह से यह एक उष्ण कटिबंधीय जलवायु क्षेत्र है। यहां की औसत सापेक्षिक आर्द्रता दिन में ७०% से लेकर रात के समय में ९०% तक हो जाती है।
विभाग
thumbnail|200px|श्रीलंका के प्रान्त
प्रशासकीय रूप से श्रीलंका ९ प्रान्तों में बंटा हुआ है। इन ९ प्रान्तों में कुल २५ जिले हैं। इन जिलों के तहत मंडलीय सचिवालय आते हैं और इनके घटक इकाईयों को ग्राम सेवक खंड कहते हैं।
राज्य राजधानी जिले 1 केन्द्रीय कैंडी (महनुवर') कैंडी, मातले, नुवर एलिय 2 उत्तरी मध्य अनुराधपुर अनुराधपुर, पोलोन्नारुव 3 उत्तरी जाफ़ना जाफ़ना, किलिनोच्चि, मन्नार, वावुनिया, मुलैतिवु 4 पूर्वी त्रिंकोन्माली अम्पार, बट्टिकलोआ, त्रिंकोन्माली 5 उत्तर पश्चिमी कुरुनेगल कुरुनेगल', पुत्तलम 6 दक्षिणी गाल्ल गाल्ल, हम्बन्तोट', मातर 7 उवा बदुल्ल बदुल्ल, मोनरागल 8 सबरगमुव रतनपुर केगल्ल, रतनपुर 9 पश्चिमी कोलम्बो कोलम्बो, गम्पहा, कलुतर
जनवृत्त
श्रीलंका की धार्मिकता #ddd धर्म प्रतिशत right बौद्ध yellow 69.8
हिन्दु orange 10.6
ईसाई pink 9.7
मुस्लिम green 12.4
सिख blue 1.2 श्रीलंका के जातीय समूह #ddd जातीय समूह प्रतिशत right सिंहली pink 74
मूर gray 7.5
तमिल green 18
अन्य yellow 0.5
यह देश एक बहुजातीय तथा बहुधार्मिक है। यहां के निवासियों में ७४% सिंहली, १८% तमिल, ७% ईसाई तथा १% अन्य जातिमूल के हैं।
जातीय संघर्ष
श्रीलंकाई गृहयुद्ध का इतिहास
श्रीलंकाई गृहयुद्ध श्रीलंका में बहुसंख्यक सिंहला और अल्पसंख्यक तमिलो के बीच 23 जुलाई, 1983 से आरंभ हुआ गृहयुद्ध है। मुख्यतः यह श्रीलंकाई सरकार और अलगाववादी गुट लिट्टे के बीच लड़ा जाने वाला युद्ध है। 30 महीनों के सैन्य अभियान के बाद मई 2009 में श्रीलंकाई सरकार ने लिट्टे को परास्त कर दिया।[1]
लगभग 25 वर्षों तक चले इस गृहयुद्ध में दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग मारे गए और यह युद्ध द्वीपीय राष्ट्र की अर्थव्यस्था और पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध हुआ। लिट्टे द्वारा अपनाई गई युद्ध-नीतियों के चलते 32 देशों ने इसे आतंकवादी गुटो की श्रेणी में रखा जिनमें भारत[2], ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ[3] के बहुत से सदस्य राष्ट्र और अन्य कई देश हैं। एक-चौथाई सदी तक चले इस जातीय संघर्ष में सरकारी आँकड़ों के अनुसार ही लगभग 80,000 लोग मारे गए हैं। .तमिल इलाम मुक्ति शेर
खेल
जबकि राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल है, देश में सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है।.http://archives.dailynews.lk/2008/10/02/spo12.asp Can Sri Lanka form an invincible cricket team? Gurusinghe, Nimal द डेली न्यूज 2 अक्टूबर 2008
सन्दर्भ
यह भी देखिए
श्रीलंका का इतिहास
श्रीलंका का स्वतंत्रता संग्राम
श्रीलंका में बौद्ध धर्म
श्रीलंका की संस्कृति
बाहरी कड़ियाँ
श्रीलंका सरकार का जलपृष्ठ
श्रेणी:श्रीलंका
श्रेणी:दक्षिण जंबुद्वीप
श्रेणी:एशिया के देश
श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप
श्रेणी:द्वीप देश
श्रेणी:दक्षिण एशिया के देश
श्रेणी:कॉमनवेल्थ के सदस्य