411 REFERENCE · Wikipedia
फ़िलिपीनी भाषाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़िलिपीनी भाषाएँ फ़िलिपीन्ज़उत्तरी सुलावेसी, इण्डोनेशियापूर्वी साबाह, मलेशियाऑर्चिड द्वीप, ताइवान Austronesian मलय-पोलेनीशियाई बोर्नियो-फ़िलिपीनी भाषाएँ उत्तरी मध्य दक्षिणी ?गोरोंतालो–मोंगोंदोव ?समा-बजाउ ?मिनाहासी ?सांगीरी phi phi none grea1284 Greater Central Philippine Philippine languages map.svg फ़िलिपीनी भाषाएँ
फ़िलिपीनी भाषाएँ (Philippine languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा के अंतर्गत एक प्रस्तावित भाषा-परिवार है जिसमें फ़िलिपीन्ज़ और उत्तरी सुलावेसी की लगभग सभी भाषाएँ शामिल हैं, सिवाय समा-बजाउ भाषा-परिवार और पलावन की बोलियों को छोड़कर। तगालोग भाषा सबसे अधिक बोली जाने वाली फ़िलिपीनी भाषा है।Hammarström, Harald; Forkel, Robert; Haspelmath, Martin; Bank, Sebastian, eds. (2016). "Greater Central Philippine https://web.archive.org/web/20161107160518/http://glottolog.org/resource/languoid/id/grea1284 7 नवंबर 2016 ". Glottolog 2.7. Jena: Max Planck Institute for the Science of Human History.
हालांकि ताइवान ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की स्रोतभूमि मानी जाती है और फ़िलिपीन्ज़ उसके पास स्थित है, फिर भी जहाँ ताइवान में फ़ोर्मोसी भाषाओं में बहुत आपसी भिन्नताएँ मिलती है वहाँ फ़िलिपीनी भाषाएँ एक-दूसरे से बहुत समीपी हैं। यह देखकर भाषावैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं कि ऐसी विविधता कभी फ़िलिपीन्ज़ में भी रही होगी लेकिन आधुनिक फ़िलिपीनी भाषाओं की किसी पूर्वजा भाषा ने विस्तार करके इसे मिटा डाला।The Austronesian Languages of Asia and Madagascar, K। Alexander Adelaar and Nikolaus Himmelmann, Psychology Press, 2005, ISBN 9780700712861 भाषावैज्ञानिक समीक्षा से पता चलता है कि फ़ोर्मोसी भाषाओं के बाद फ़िलिपीनी भाषाओं में ही ऑस्ट्रोनीशियाई के सर्वाधिक प्राचीन लक्षण देखने को मिलते हैं, यानि ताइवान से बाहर फैलते हुए शायद फ़िलिपीन्ज़ ही ऑस्ट्रोनीशियाई का सर्वप्रथम पड़ाव था।"Encyclopedia of Linguistics," Philipp Strazny, Routledge, 2013, ISBN 9781135455224
इन्हें भी देखें
तगालोग भाषा
फ़ोर्मोसी भाषाएँ
ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ
सन्दर्भ
*
श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ की भाषाएँ
श्रेणी:इण्डोनेशिया की भाषाएँ
श्रेणी:मलेशिया की भाषाएँ