411 REFERENCE · Wikipedia
मोटापा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोटापा ओबीज़िटी Obesity-waist circumference.svg सिल्हौटे और कमर के घेरे के नाप के द्वारा सामान्य, भारी और मोटे व्यक्ति का अंकन 9099 E 66 e 65 278 003101 601665 med 1653 Obesity C23.888.144.699.500
मोटापा (अंग्रेज़ी: obesity) वो स्थिति होती है, जब अत्यधिक शारीरिक वसा शरीर पर इस सीमा तक एकत्रित हो जाती है कि वो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है।http://hi.w3dictionary.org/index.php?q=%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE एच३-शब्दकोष पर मोटापा देखें 22 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20160305042723/http://hi.w3dictionary.org/index.php?q=%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE 5 मार्च 2016 dead ओबेसिटी एंड ओवर वेट फैक्ट शीट N°311".WHO.जनुअरी २०१५ https://web.archive.org/web/20180422005225/http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs311/en/ 22 अप्रैल 2018 यह आयु संभावना को भी घटा सकता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन २०००, पृ.६हस्लैम डी.डब्ल्यू, ज्म्स डब्ल्यु पी ओबीज़िटी लैन्सेट ३६६ 9492 ११९७-२०९ २००५ 16198769 10.1016/S0140-6736(05)67483-1 0140-6736 शरीर भार सूचकांक (बी.एम.आई), मानव भार और लंबाई का अनुपात होता है, जब २५ कि.ग्रा./मी.२ और ३० कि.ग्रा/मी२ के बीच हो, तब मोटापा-पूर्व स्थिति; और मोटापा जब ये ३० कि.ग्रा/मी.२ से अधिक हो।विश्व स्वास्थ्य संगठन २०००, पृ.९
मोटापा बहुत से रोगों से जुड़ा हुआ है, जैसे हृदय रोग, मधुमेह, निद्रा कालीन श्वास समस्या, कई प्रकार के कैंसर और अस्थिसंध्यार्ति । मोटापे का प्रमुख कारण अत्यधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन, शारीरिक गतिविधियों का अभाव, आनुवांशिकी का मिश्रण है। हालांकि मात्र आनुवांशिक, चिकित्सकीय या मानसिक रोग के कारण बहुत ही कम संख्या में लोग मोटे पाये जाते हैं। आयुर्वेद द्वारा मोटापे से मुक्ति संभव है, पतंजलि अनुसंधान संस्थान ने ये वैज्ञानिक शोध द्वारा सिद्ध किया है। यह अनुसंधान अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध रिसर्च जर्नल बॉयोमेडिसिन एण्ड फार्मोकोथेरेपी में प्रकाशित हुआ है ।https://uttarakhandhimalaya.in/freedom-from-obesity-is-possible-with-ayurveda/ पतंजलि अनुसंधान संस्थान का दावा -आयुर्वेद से संभव है मोटापे से मुक्ति 2023-05-04 Uttarakhand Himalaya en-US 2024-05-25
कारण
मोटापे के कई कारण हो सकते है। इनमें से प्रमुख है:-http://hindi.webdunia.com/health-care/आखिर-क्यों-होता-है-मोटापा-113010500023_1.htm Obesity आखिर क्यों होता है मोटापा? WD hindi.webdunia.com hi 2020-08-20
मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना, ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।
अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन करना भी मोटापे का कारण है।
कम व्यायाम करना और स्थिर जीवन-यापन मोटापे का प्रमुख कारण है।
असंतुलित व्यवहार औऱ मानसिक तनाव की वजह से लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो मोटापे का कारण बनता है।
शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर भी शरीर में चर्बी जमा होने लगती है, यह भी मोटापे का एक कारण है।
बाल्यावस्था और युवावस्था के समय का मोटापा व्यस्क होने पर भी रह सकता है।
कई लोगों को दिन मे खाना खाने के बाद सोने की आदत होती है जो मोटापे का कारण बन सकती है।
हाइपोथाइरॉयडिज़्म (अवटु अल्पक्रियता)
बहुत ज्यादा मीठे का सेवन करने से भी का खतरा रहता है |
मोटापे के लक्षण
मोटापा शारीरिक और मानसिक स्तर पर जीवन में कई सारे परिवर्तन लाता है। जिनके कारण व्यक्ति में इसके लक्षण परिलक्षित होते हैं। किन्तु कई बार लोग इन्हें महत्त्व नहीं देते और इसके बारे में कोई चिकित्सकीय परामर्श नहीं लेते जो आगे चलकर उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ओबेसिटी सिम्प्टमस. हेल्थदीरेक्ट अगस्त २०१६ https://web.archive.org/web/20170315085154/https://www.healthdirect.gov.au/obesity-symptoms 15 मार्च 2017
मोटापे के प्रमुख्य लक्षण निम्न प्रकार से हैं। :
• सांस फूलना – बार-बार साँस फूलने की समस्या का होना मोटापे का लक्षण है जो कई कारणों से हो सकता है और कई रोगों का कारण बनता है।
• पसीना में वृद्धि – अचानक से बार-बार पसीना आना और वह भी बहुत, यह दर्शाता है कि व्यक्ति मोटापे से ग्रसित है।
• खर्राटे - आमतोर पर मोटापे से बेहाल लोगों को नींद में बहुत खर्राटे लेते देखा जा सकता है मोटापा बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या और भी बढ़ती जाती है।
• शारीरिक गतिविधि के साथ सामंजस्य करने में अचानक असमर्थता का अनुभव करना – सामान्य रूप से कोई भी शारीरिक गतिविधि करने में असमर्थ होते जाने का संबध भी मोटापे से है और ये मोटापे का सबसे प्रमुख्य लक्षण भी हैं।
• प्रतिदिन बहुत थकान महसूस करना- आमतौर पर बिना किसी अतिरिक्त कार्यभार के लगातार थकान का अनुभव करना भी मोटापे का ही एक लक्षण है।
• पीठ और जोड़ों में दर्द – मोटापे की समस्या से ग्रसित लोगों में पीठ और जोड़ों के दर्द सामान्य रूप से देखा जा सकता है।
• आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में कमी का अनुभव – शारीरिक समस्याओं के कारण किसी भी काम को करने की क्षमता में कमी आ जाती है और स्वयं पर विश्वास भी नहीं होता जिसके चलते आत्मसम्मान में भी कमी आ जाती है।
• अकेला महसूस करना – मोटापे में अकेलापन अनुभव करना एक आम बात है। शारीरिक परिवर्तनों के चलते लोग स्वयं को सबसे अलग और एकाकी महसूस करते हैं।
• जरुरत से ज्यादा या कम सोना- यदि हम जरुरत से ज्यादा सोते है तो यह भी हमारे मोटापे का बहुत बड़ा लक्षण होता है
मोटापे से जुड़ी समस्याएं
मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं जिनमें टाइप 2 डायबिटीज, हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (उच्च कोलेस्ट्रॉल, गैस्ट्रोओस्फोजियल रिफ्लक्स डिजिज (जीईआरडी), उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अवसाद, जोड़ों की ओस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों का दर्द, स्लीप एपनिया और श्वसन समस्याएं, यूरिनरी स्ट्रेस इंकांटिनेंस, अस्थमा और फेफड़ों की समस्याएं और प्रजनन संबंधी समस्याएं। डायबिटीज वाले मरीज के मोटापा बढ़ने से उसकी डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है । सांस फूलना तथा अधिक पसीना आना मोटापे के प्रमुख समस्या है।
https://devesh3383.blogspot.com/2022/08/loose-weight-within-21-days-gaurantee.html FULL 21-DAY WEIGHT LOSS AND HEALTH IMPROVEMENT PROGRAM 2022-08-16
उचित वजन
एक युवा व्यक्ति के शरीर का अपेक्षित वजन उसकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए, जिससे कि उसका शारीरिक गठन अनुकूल लगे। शरीर के वजन को मापने के लिए सबसे साधारण उपाय है बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) और यह व्यक्ति के शरीर की लंबाई को दुगुना कर उसमें वजन (किलोग्राम) से भाग देकर निकाला जाता है।
thumb|एक अत्यधिक मोटे व्यक्ति, जिसका भार/लंबाई अनुपात ४६ कि.ग्रा/मी२: भार:१४६ ki.grA (३२२ पाउण्ड), ऊँचाई १७७ से.मी (५ फीट १० इंच)
भार/लंबाई अनुपात वर्गीकरण < 18.5 कम भार18.5–24.9 सामान्य भार25.0–29.9 अधिक भार30.0–34.9 श्रेणी-१ मोटा35.0–39.9 श्रेणी-२ मोटा> 40.0 श्रेणी-३ मोटा
वजन कम करने के लिए लिये उपभोग की जाने वाले खाद्य पदार्थों में यह ध्यान रखना चाहिए कि उनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो और चर्बी तथा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम हो।
कुछ लोग मोटापा रोकने के लिए पानी पीना कम कर देते है, जबकि ये गलत है, पानी कम पीने से मोटापा नही रुकता उल्टा शरीर में पानी की कमी होने लगती है । चाहे आपको अपना वजन घटाना हो या बढ़ाना हो गर्मियों में रोज 4 से 5 लीटर पानी पिएं और सर्दियों में रोज 2.5 से 3 लीटर पानी जरूर पिए । पानी के साथ आपके शरीर की गंदगी बाहर निकलती है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं ।
वजन कम करने का सबसे आसान तरीका यही है कि जितनी कैलोरी ऊर्जा आप रोज लेते हो, उससे ज्यादा कैलोरी ऊर्जा रोज खपत करो । अगर आप हर हफ्ते 150-200 कैलोरी ऊर्जा भी कम करते हो तो भी आप अपने टारगेट गोल को जल्दी पूरा कर सकते हो । इसके आलावा तली हुई, और तेलीय चीज खाने से परहेज करे ।
यदि आप जल्दी से वजन कम करना चाहते हैं, तो इनमें से कुछ युक्तियां मदद कर सकती हैं, लेकिन त्वरित वजन घटाने शायद ही कभी टिकाऊ होता है। दीर्घकालिक स्वास्थ्य और आदतों पर ध्यान केंद्रित करना, जिनके साथ आप समय के साथ चिपके रह सकते हैं, आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेंगे और इसके परिणामस्वरूप स्थायी वजन घटाने की अधिक संभावना है।https://healthcare.ind.in/weight-loss-diet-hindi/ वेट लॉस डाइट हिंदी - Weight Loss Diet Hindi 15 अक्तूबर 2023 15 अक्तूबर 2023 https://web.archive.org/web/20231015042604/https://healthcare.ind.in/weight-loss-diet-hindi/ dead
मोटापा घटाने की सर्जरी
जो बहुत अधिक मोटे हैं और आहार में सुधार, व्यायाम तथा/अथवा दवाइयां जैसी वजन घटाने वाली चिकित्सक की निगरानी में की जाने वाली रणनीतियों से वजन नहीं घट रहा हो तो वजन घटाने वाली सर्जरी का सहारा लिया जाता है। यह बहुत अधिक मोटे लोगों के लिए जीवन रक्षक एवं जीवन में बदलाव लाने वाला उपचार है।
यह कैसे किया जाता है : अधिकांश बैरिएट्रिक सर्जरी की प्रक्रियाओं के तहत खाने जाने वाले भोजन की मात्रा को सीमित कर दिया जाता है तथा मरीज कम खाने पर भी ऐसा महसूस करता है कि उसने काफी भोजन कर लिया है। यह सर्जरी हमेशा कीहोल सर्जरी का उपयोग करते हुए की जाती है।
thumb|विश्व भर के पुरुषों में मोटापाhttp://www.iotf.org/database/documents/GlobalPrevalenceofAdultObesity16thDecember08.pdf ग्लोबल प्रिवेलैन्स ऑफ एडल्ट ओबीज़िटी PDF इंटरनेशनल ओबीज़िटी टास्कफोर्स २९ जनवरी https://www.webcitation.org/5lwMsu50m?url=http://www.iotf.org/database/documents/GlobalPrevalenceofAdultObesity16thDecember08.pdf 11 दिसंबर 2009 live
#ffff65 <५%
#fff200 ५–१०%
#ffdc00 10–15%
#ffc600 15–20%
#ffb000 20–25%
#ff9a00 25–30%
#ff8400 30–35%
#ff6e00 35–40%
#ff5800 40–45%
#ff4200 45–50%
#ff2c00 50–55%
#cb0000 >55%thumb|विश्व भर की स्त्रियों में मोटापा #ffff65 <5%
#fff200 5–10%
#ffdc00 10–15%
#ffc600 15–20%
#ffb000 20–25%
#ff9a00 25–30%
#ff8400 30–35%
#ff6e00 35–40%
#ff5800 40–45%
#ff4200 45–50%
#ff2c00 50–55%
#cb0000 >55%
इन्हें भी देखें
रक्तचाप
वसा
सन्दर्भ
12. “1 महीने में 15-20 किलो वजन कम करें मात्र इस तरीके से https://web.archive.org/web/20250627135300/https://anytodaynews.com/lose-15-20-kg-weight-in-1-month-using-method-only/ 27 जून 2025 Obesity मोटापा
Obesity मोटापा
श्रेणी:मानव शरीर
श्रेणी:रोग
श्रेणी:चयापचय रोग
श्रेणी:पोषण