411 REFERENCE · Wikipedia
हाउसहोल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|इस घर में टोर्नाडो द्वारा किया गया ध्वंस, दैविक कहलाता है; अतः बीमा में कवर होता है।
घरेलु बीमा पॉलिसी (अंग्रेज़ी:हाउसहोल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी) घर, मकान, इमारत व उसमें रखे सामान की बीमा पॉलिसी होती है। तकरीबन सभी जनरल इंश्योरेंस कंपनियां ये सुविधा देती हैं।हाउसहोल्ड पॉलिसी https://web.archive.org/web/20201028022805/https://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/mantra/67-76-91935.html 28 अक्तूबर 2020 । हिन्दुस्ताण लाइव। १९ जनवरी २०१० घरेलु बीमा संपत्ति की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का सबसे सस्ता और सुरक्षित माध्यम होता है व कई प्रकार से लाभदायक भि होती है। कई बीमा कंपनियों द्वारा हाउसहोल्ड इंश्योरेंस में याम्त्रिक व विद्युत उपकरण भी बीमित किये जाते हैं। इस पॉलिसी के प्रति लोगों में जागरूकता कम है, किंतु पिछले कुछ वर्षो में इसके प्रति लोगों का रूझान काफी बढ़ा है। यह पॉलिसी सभी घरेलु सामान के लिए बेहतर है, भले ही बीमाधारक मकान मालिक हो या किराएदार।
दुर्घटना के समय
किसी दुर्घटना के बाद बीमा कंपनी को फोन, फैक्स या पूरा लिखित विवरण बताना चाहिये। कंपनी को इस बात की जानकारी मिलने पर सर्वेक्षणकर्त्ता को घर पर निरीक्षण करने के लिए भेजती है। उसे पूरा सहयोग देना चाहिये साथ ही क्षतिपूर्ति के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट उसे देने चाहिये। इस सर्वेयर की रिपोर्ट अंतिम होती है। उसके बाद इंश्योरेंस कंपनी को दावा आवेदन फॉर्म जमा करने की जरूरत होती है।
ध्यान योग्य
घरेलु बीमा पॉलिसियों में कुछ बातें अवश्य ध्याण रखनी चाहियें। प्रदूषण के कारण संपत्ति की क्षति होना इस पॉलिसी में कवर नहीं होता है। पॉलिसी में युद्ध, विदेशी आक्रमण, बंधक का कवर नहीं मिलता है। दावा करते समय दावाकर्त्ता को एफआईआर, आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट, भूकंप संबंधी रिपोर्ट, रेंट एग्रीमेंट रिपोर्ट को जमा करना आवश्यक होता है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
स्वास्थ्य बीमा
श्रेणी:बीमा