411 REFERENCE · Wikipedia
रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट ऑफ़िस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
36.141909 -5.353397 region:GI_type:landmark title
रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट ऑफ़िस 200px|जिला कार्यालय 1886 मेन स्ट्रीट जिब्राल्टर क्रिस रिड्ल सीईऑ जिब्राल्टर डाक सेवा जिब्राल्टर सरकार http://www.gibraltar.gov.gi/postal-a-philatelic
रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट औफ़िस, (Royal Gibraltar Post Office), ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में डाक सेवा उपलब्ध कराता है। इसका पुराना नाम जिब्राल्टर पोस्ट औफ़िस (अंग्रेज़ी: Gibraltar Post Office) था तथा यह द पोस्ट ऑफ़िस (अंग्रेज़ी: The Post Office) के नाम से भी जाना जाता है।
रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट औफ़िस जिब्राल्टर सरकार की मिनिस्ट्री फॉर स्पोर्ट्स, कल्चर, हेरिटेज एण्ड यूथ मंत्रालय के अंतर्गत आता है। 1886 में स्थापित हुई जिब्राल्टर डाक सेवा को 2005 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने "रॉयल" उपाधि प्रदान की। जिब्राल्टर यूनाईटेड किंगडम के बहार एकमात्र राष्ट्रमंडल या ब्रिटीश प्रवासी शासित प्रदेश है जिसे यह विशिष्ट सम्मान मिला हुआ है। पोस्ट ऑफ़िस ने जून 2000 में प्रिंस विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक, के अट्ठारहवें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष चार डाक टिकटों का अनावरण किया था। इन टिकटों में से एक पर राजकुमार की दिवंगत माँ डायना, वेल्स की राजकुमारी, भी नवजात राजकुमार को अपनी गोद में खिलाती हुईं चित्रित थीं।
इतिहास
जिब्राल्टर पोस्ट औफ़िस की स्थापना इबेरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में 1886 में हुई थी। इसका उद्देश्य डाकसेवा से सम्बंधित विद्यमान सेवाओं को संभालना व जहाँ तक संभव हो उनमें वृद्धि करना है तथा इसके साथ ही नई और आधुनिक प्रणालियों, प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं को अपनाकर अपने द्वारा उप्लब्ध कराए जाने वाली सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाना है।http://www.gibraltar.gov.gi/postal-a-philatelic Postal & Philatelic gibraltar.gov.gi. जिब्राल्टर सरकार 10 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20120420064148/http://www.gibraltar.gov.gi/postal-a-philatelic 20 अप्रैल 2012 live
वर्ष 2005 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने जिब्राल्टर पोस्ट ऑफ़िस को "रॉयल" उपाधि प्रदान की। इसके साथ ही विभाग के नाम में सबसे आगे रॉयल शब्द जुड़ गया। जिब्राल्टर महारानी के निवास स्थान यूनाईटेड किंगडम के बहार एकमात्र राष्ट्रमंडल या ब्रिटीश प्रवासी शासित प्रदेश है जिसे यह विशिष्ट सम्मान मिला हुआ है।
सेवाएँ
पोस्ट ऑफ़िस आधुनिक समय के अनुसार विभिन्न प्रकार की डाक सेवा उपलब्ध कराता है। समान्य पत्र और पार्सल डाक सेवा (जिसमें दोनो पंजीकृत और एक्सप्रेस सेवाएँ शामिल है) के अलावा पोस्ट ऑफ़िस कई अन्य सेवाएँ भी मुहैया कराता है जैसे एक्सप्रेस मेल सर्विस (ई॰एम॰एस॰), पोस्ट रिस्टेंटे तथा निजी पी॰ओ॰ बॉक्स। जिब्राल्टर में अब निजी पी॰ओ॰ बॉक्स की संख्या 700 से अधिक हो चुकि है। पोस्ट ऑफ़िस जिब्राल्टर सेविंग्स बैंक की तरफ़ से बैंकिंग की सुविधा भी उप्लब्ध कराता है। इस सेवा में समान्य बचत खाते शामिल हैं।
जिब्राल्टर फिलेटेलिक ब्यूरो
जिब्राल्टर फिलेटेलिक ब्यूरो लिमिटेड रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट ऑफ़िस का उपक्रम है। इसका कार्यालय वॉटरपोर्ट में स्थित है। ब्यूरो का कार्य जिब्राल्टर सरकार की तरफ़ से विशेष व स्मरणीय डाक टिकटों का प्रकाशन करना है।http://www.gibraltar.gov.gi/postal-a-philatelic Postal & Philatelic – Gibraltar Philatelic Bureau gibraltar.gov.gi. जिब्राल्टर सरकार 10 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20120420064148/http://www.gibraltar.gov.gi/postal-a-philatelic 20 अप्रैल 2012 live Antiques and Collecting: Royal stamp record बर्मिंघम पोस्ट 23 जून 2001 हॉक्स, हैरी 10 नवम्बर 2012 http://www.highbeam.com/doc/1G1-75816083.html बर्मिंघम via HighBeam Research https://web.archive.org/web/20160421225637/https://www.highbeam.com/doc/1G1-75816083.html 21 अप्रैल 2016 dead HighBeam Research
21 जून 2000 में प्रिंस विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक, ने अपना अट्ठारहवाँ जन्मदिन मनाया। इस दिन के उपलक्ष्य में रॉयल जिब्राल्टर पोस्ट ऑफ़िस ने चार विशेष डाक टिकटों का अनावरण किया। यूनाईटेड किंगडम में जारी हुईं पहली पैंतीस डाक टिकटों में राजकुमार की दिवंगत माँ डायना, वेल्स की राजकुमारी, के न होने से काफ़ी विवाद हुआ था। इसके पश्चात महारानी और सेंट जेम्स पैलेस ने आगे जारी होने वाली डाक टिकटों में राजकुमारी डायना को शामिल करने की अनुमति दे दी थी। चार में से एक टिकट पर डायना 1982 में केंसिंग्टन पैलेस में नवजात राकुमार को अपनी गोद में खिलाती हुई दर्शाई गईं। ROCK'S STAMP FOR DI; Tribute to princess डेली मिरर 13 जून 2000 10 नवम्बर 2012 http://www.highbeam.com/doc/1G1-62700521.html कॅर, जेन लंदन via HighBeam Research https://web.archive.org/web/20160409141357/https://www.highbeam.com/doc/1G1-62700521.html 9 अप्रैल 2016 dead HighBeam Researchhttp://www.gibraltar-stamps.com/index.php?controller=stamps&action=issue&id=106 Prince William's 18th Birthday 16 नवम्बर 2012 gibraltar-stamps.com https://web.archive.org/web/20130501113103/http://www.gibraltar-stamps.com/index.php?controller=stamps&action=issue&id=106 1 मई 2013 live
सन्दर्भ
श्रेणी:जिब्राल्टर की डाक प्रणाली