411 REFERENCE · Wikipedia
कार निकोबार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कार निकोबार तहसील India Andaman and Nicobar Islands left 9.167 92.75 inline, title inline,title देश राज्य अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह ज़िला निकोबार Metric 127 29145 2001 auto भाषाएँ सरकारी हिन्दी, कार, तमिल आइएसटी +5:30 744301
कार निकोबार, जिसे कार भाषा में पू कहते हैं, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरतम और सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। २००४ की सूनामी में इस द्वीप को बहुत क्षति पहुँची थी। यह अण्डमान द्वीपसमूह के छोटे अण्डमान द्वीप और नन्कोव्री द्वीप के बीच में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह निकोबार ज़िले की कार निकोबार तहसील में गठित है। द्वीप पर भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण अड्डा है।
प्रशासन व ग्राम
कार निकोबार द्वीप का पिनकोड ७४४३०१ है और द्वीप पर १५ गाँव बसे हुए हैं। समय के साथ-साथ हर गाँव के दो नाम बन गये हैं। एक नाम कार भाषा में है जिसे स्थानीय निवासी प्रयोग करते हैं और जिसका सही उच्चारण पर्यटकों के लिये कभी-कभी कठिन होता है। इस कारणवश हर गाँव का एक अन्य नाम भी पड़ गया है। नीचे दी गई तालिका में पहले गाँव का निकोबारी नाम और फिर बाहरी नाम दिया गया है:
हा-न्योच (Ha-nyôch) - मुस (Mus)
तोएत-चाक (Töt-chak) - किनमाए (Kinmai)
तोए-कुओए-नोए सेती (Tö-kuö-nö Sē-ti) - छोटा लपाती (Small Lapati)
तोए-कि-रोएंग सेती (Tö-ki-röng Sē-ti) - बड़ा लपाती (Big Lapati)
होएंग-चु (Höng-chu) - तापोइमिंग (Tapoiming)
पुम-पाइ (Pum-pai) - चुकचुचा (Chukchucha)
सा-रा-कि (Sa-rā-ki) - किनयुका (Kinyuka)
तिमलोए (Tim-lö) - तामालु (Tamalu)
कै-ऐ-रो (Kè-è-rô) - पेरका (Perka)
उ-रैक-का (U-rèk-ka) - मलक्का (Malacca)
सा-पेय-हा (Sa-pë-ha) - काकाना (Kakana)
ओएत-रा-होएओएन (Öt-ra-höön) - किमोइस (Kimois)
हा-रान (Ha-ran) - अरोंग (Arong)
ओएत-का-सिप (Öt-ka-sip) - सावाइ (Sawai)
रित-कोएप (Rit-töp) - तितोप (Teetop)
इन्हें भी देखें
कार भाषा
कार निकोबार विमानक्षेत्र
निकोबार द्वीपसमूह
सन्दर्भ
श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
श्रेणी:भारत के द्वीप
श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप
श्रेणी:निकोबार ज़िला