Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विटामिन ए

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विटामिन ए इस विटामिन की खोज फंक ने 1913 में की गई। इस विटामिन का रासायनिक नाम- रेटिनॉल''' होता है । यह विटामिन वसा में घुलनशील होता है। इसका द्रवणांक (melting point) 60-64°सेल्सियस तथा अणुभार 285 होता है। इस विटामिन का मुख्य स्रोत पौधों से प्राप्त बीटा कैरोटीन है। विटामिन ए के कार्य शरीर की बाह्य त्वचा(epithelium ) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। यह विटामिन ऑंखों की वर्णक के रोडोप्सीन(rhodopsin)के लिए जरूरी है। यह विटामिन ऑंखों की रोशनी, हड्डियों का विकास व शारीरिक वृद्धि के लिए उत्तेजक के रूप में काम करता है। कमी के कारण होने वाले रोग रतौंधी(Night blindness), जीरो आपथेलमिया(Xeropthalmia), कुपोषण इत्यादि इसकी कमी से होते हैं । विटामिन ए के स्रोत गाजर, पीली मक्का, हरी पत्तेदार सब्जियाँ यकृत, वृक्क(kidney), दूध कोड लिवर ऑयल, अण्डे का योक(egg yolk) विटामिन ए की खुराक विटामिन ए का दैनिक आवश्यकता आयु और सेहत के अनुसार बदलते रहता है। जन्म से 6 महीने के उम्र के शिशु को करीब 1333 आइ॰ यू॰ या 400 माईक्रोग्राम 6 से 12 महीने के उम्र के शिशु को करीब 1666 आइ॰ यू॰ या 500 माईक्रोग्राम 1 से 3 साल के बच्चे को करीब 1000 आइ॰ यू॰ या 300 माईक्रोग्राम 4 से 8 साल के बच्चे को करीब 1333 आइ॰ यू॰ या 400 माईक्रोग्राम 9 से 13 साल के बच्चे को करीब 2000 आइ॰ यू॰ या 600 माईक्रोग्राम 14 से 30 साल के पुरुष को करीब 3000 आइ॰ यू॰ या 900 माईक्रोग्राम 14 से 30 साल के महिला को करीब 2333 आइ॰ यू॰ या 700 माईक्रोग्राम गर्भ के दौरान करीब 2500 आइ॰ यू॰ या 750 माईक्रोग्राम स्तनपान के दौरान करीब 4000 आइ॰ यू॰ या 1200 माईक्रोग्राम [* 1 IU = 1 International Unit = 0.3 microgram Retinol Equivalent 1 आइ॰ यू॰ = 1 अन्तरराष्ट्रीय युनिट = 0.3 माईक्रोग्राम रेटिनोल के बराबर ] बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:विटामिन श्रेणी:विटामिन