411 REFERENCE · Wikipedia
अनुक्रम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वस्तुओं की किसी क्रमित सूची को अनुक्रम (sequence) कहते हैं। अनुक्रम में 'क्रम' का महत्त्व है जबकि समुच्चय में क्रम का महत्त्व नहीं होता। अनुक्रम में एक ही सदस्य अलग-अलग स्थानों पर भी आ सकते हैं। अनुक्रम के सदस्य 'कुछ भी' हो सकते हैं, जैसे संख्याएँ, शब्द, वर्ण, रंग, नाम आदि। अनुक्रम सीमित या असीमित दोनों प्रकार के होते हैं।
अनुक्रम के कुछ उदाहरण:
१, २, ३, ४, ५, ६, ...
2, 1, 4, 3, 6, 5, ...
क, च, ट, त, प
श्रेणी और अनुक्रम अलग-अलग हैं। श्रेणी, 'संख्याओं के योग' का नाम है। इस श्रेणी में जो संख्याएँ जोड़ी जा रहीं हैं उनका एक अनुक्रम है। अर्थात्
1 + 1/2 + 1/4 + 1/8 + 1/16 + ... एक श्रेणी है।
1, 1/2, 1/3, 1/4, 1/5, 1/6, ... एक अनुक्रम है।
शृंखला
अनौपचारिक रूप से, एक श्रृंखला एक अनुक्रम की शर्तों का योग है।
बाहरी कड़ियाँ
अनुक्रम और उनकी सीमाएँजून 2020 InternetArchiveBot (गणितांजलि)
श्रेणी:आरम्भिक गणित