411 REFERENCE · Wikipedia
राधन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिसम्बर 2014
राधन गाँव 26.74 80.12 बिल्हौर उत्तर प्रदेश कानपुर जिला अरुणा कोरी २००१ 3809 ९१-०५११२ २०९२१० उप्र ७८
राधन ,गाँव भारत में उत्तर प्रदेश प्रांत के कानपुर जिले की तहसील बिल्हौर में स्थित है। राधन की कुल जनसंख्या २०१५ की जनगणना के अनुसार ४००९ आंकी गयी थी। यहाँ की प्रमुख भाषा हिन्दी है। यह क्षेत्र कानपुर शहर और जिले से ४२ किलोमीटर की दूरी पे स्थित है। पास के गाँवों में उत्तरीपुरा,जैसरमऊ, सैबसू, सदिकामऊ, आदि हैं |
यह क्षेत्र गंगा के अधिक नजदीक होनी के कारण कटरी क्षेत्र है, लोग मई-जून के महीनों में कटरी पे कब्जा करना शुरू कर देते हैं |कहा जाता है की राधन और आसपास के लोग कटरी क्षेत्र के लिए मार-धाड़ करते हैं और कई बार तो गोलियां भी चल जाती हैं | आसपास के गाँव जिनमें से सैबसू बहुत ही लड़ाकू गाँव है | यहाँ के किसानो की मुख्य फसल आलू है। किसान को आलू रखने के लिये २ शीत-गृह उपलब्ध हैं। यहाँ से जी॰टी॰ रोड ३ किलो मीटर के आस पास है |गाँव के निवासी दीपक अग्निहोत्री ने बताया कि हमारा गाँव दिन प्रतिदिन हालत से सुधर रहा है और कटरी क्षेत्र कम हो रहा है और शिक्षा के स्तर से आगे बढ़ रहा है, इस गाँव के निवासी दीपक गाँव- गाँव घूमकर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं |
विकास दर
विकाश का दर दिन प्रतिदिन बेहतर हो रहा है और साक्षरता का स्तर भी बढ़ता जा रहा है |
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बिल्हौर रेलवे स्टेशनजून 2020 InternetArchiveBot
बिल्हौर- उत्तर प्रदेश
बिल्हौर खबरजून 2020 InternetArchiveBot
श्रेणी:उत्तर प्रदेश
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर