Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोलम्बस-पूर्व युग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|संयुक्त राज्य अमेरिका के आर्कन्सॉ राज्य में एक ध्वस्त मूल अमेरिकी गाँव का सन् १५३९ ई काल का काल्पनिक चित्रण कोलम्बस-पूर्व युग उत्तर, मध्य व दक्षिण अमेरिका के उन सभी ऐतिहासिक दौरों को कहते हैं जो इन क्षेत्रों में यूरोपी प्रभाव पड़ने से पहले गुज़रे।1491: New Revelations Of The Americas Before Columbus https://web.archive.org/web/20140921043521/http://books.google.com/books?id=Jw2TE_UNHJYC 21 सितंबर 2014 , Charles C. Mann, Random House LLC, 2005, ISBN 9781400040063 यह युग इन महाद्वीपों में पाषाण युग में मनुष्यों के सर्वप्रथम दाख़िल होने से लेकर आधुनिक युग की शुरुआत में यूरोपी उपनिवेशों की स्थापना तक विस्तृत था।Nature and the Environment in Pre-Columbian American Life https://web.archive.org/web/20140921035849/http://books.google.com/books?id=imVo2JUAF2AC 21 सितंबर 2014 , Stacy Kowtko, Greenwood Publishing Group, 2006, ISBN 9780313334726 तब यहाँ पर अमेरिका के मूल आदिवासी लोग ही रहा करते थे। कुछ क्षेत्रों में यह क़बीलाई ख़ानाबदोश जीवनियाँ व्यतीत करते थे लेकिन अन्य जगहों पर इनके आज़तेक साम्राज्य और इन्का साम्राज्य जैसे विस्तृत और समृद्ध राज्य भी पनपे थे। सन् १४९२ में क्रिस्टोफ़र कोलम्बस की खोजयात्रा के बाद अमेरिकी महाद्वीपों पर यूरोप का ज़बरदस्त प्रभाव पड़ा जिसमें अधिकतर क्षेत्रों पर यूरोपीय सामाजिक, धार्मिकि, राजनैतिक और सैनिक क़ब्ज़ा हो गया और कई स्थानों पर तो मूल आदिवासी समुदाय हमेशा के लिये विलुप्त हो गए और वहाँ यूरोपीय मूल के लोग बसने लगे।Chronology of native North American history: from pre-Columbian times to the present https://web.archive.org/web/20140921041804/http://books.google.com/books?id=210YAAAAIAAJ 21 सितंबर 2014 , Duane Champagne, Gale Research, 1994, ISBN 9780810391956 इन्हें भी देखें अमेरिका के मूल आदिवासी सन्दर्भ श्रेणी:कोलम्बस-पूर्व युग श्रेणी:अमेरिकी आदिवासियों का इतिहास श्रेणी:ऐतिहासिक युग