411 REFERENCE · Wikipedia
कोबरा इफ़ेक्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोबरा इफ़ेक्ट या कोबरा प्रभाव तब होता है जब किसी समस्या का समाधान करने के लिए किया गया कोई प्रयास समस्या को बदतर बना देता है। यह एक प्रकार का अनपेक्षित परिणाम होता है। इस शब्द का उपयोग अक्सर अर्थव्यवस्था और राजनीति के संदर्भ में किया जाता है।
इसकी शब्द की उत्पत्ति ब्रिटिश भारत में हुई थी। ब्रिटिश सरकार दिल्ली में जहरीले कोबरा सांपों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंतित थी। इसलिए सरकार ने हर मृत कोबरा के लिए एक इनाम की पेशकश की। प्रारंभ में यह रणनीति सफल रही क्योंकि इनाम के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में सांप मार दिए। किंतु बाद में कुछ बुद्धिमान लोगों ने अधिक पैसा कमाने के लिए कोबरा पालना करना शुरू कर दिया। जब सरकार को इस बारे में पता चला, तो उसने इनाम कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया। इस कारण अब कोबरा पालने वालों के सांप बेकार हो गए, तो उन्होंने उन्हें खुले में छोड़ दिया। परिणामस्वरूप, जंगली कोबरा की आबादी पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ गई।
== अन्य उदाहरण ==
=== वियतनाम में चूहे ===
फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन के वियतनाम के हनोई शहर में भी एक ऐसी ही एक घटना हुई। 1902 में चूहों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए, औपनिवेशिक सरकार ने एक इनाम कार्यक्रम बनाया जिसमें मारे गए प्रत्येक चूहे के लिए ईनाम भुगतान का प्रबंध किया गया था। इसके लिए सबूत के तौर पर लोगों को चूहे की कटी हुई पूँछ जमा करनी होती थी। अक्सर वियतनामी लोग पूँछ काटकर चूहे को ज़िंदा छोड़ देते और पूँछ जमा कर ईनाम पा लेते। कुछ वियतनामियों ने चूहे पालना भी शुरू कर दिया।
कुछ समय बाद सरकार की नज़र में आया कि हनोई में बहुत सारे चूहे बिना पूंछ के घूम रहे हैं।
=== चीन में माओ का चार कीट अभियान ===
1958 में, माओत्से तुंग ने बीमारी के प्रसारण के लिए जिम्मेदार मच्छरों, कृन्तकों, मक्खियों और गौरैयों को मारने के लिए चीन में चार कीट अभियान शुरू किया। इस नीति ने चीन में गौरैयाओँ का लगभग सफाया कर दिया, लेकिन इसने भीषण चीनी अकाल में भी योगदान बन गया; गौरैया की अनुपस्थिति से कीटों का संक्रमण बढ़ गया और बड़े पैमाने पर फ़सलें चौपट हुईं।
== यह सभी देखें ==
ब्लोबैक - एक गुप्त ऑपरेशन के अनपेक्षित परिणाम जो आक्रामक सरकार की नागरिक आबादी द्वारा पीड़ित होते हैं
कैंपबेल का नियम
गुडहार्ट का नियम
लियोपोल्ड II की कटे हाथों की नीति
स्ट्रीसंड प्रभाव
== संदर्भ ==