Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आयरिश गणराज्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आयरिश गणराज्य ga Poblacht na hÉireann (Saorstát Éireann)en Irish Republic आयरलैंड ईसाइयत (कैथोलिकवाद, एंग्लिकनवाद, प्रेस्बिटेरियनवाद) क्रन्तिकारी राज्य 1919–1922 यूनाइटेड किंगडम के संग विवादित History of Ireland (1801–1923)Ireland under the United Kingdom Flag of the United Kingdom.svg आयरिश मुक्त राज्य Flag of Ireland.svg उत्तरी आयरलैंड Flag of Ireland.svg ईस्टर क्रांति घोषणा ध्वज 120px Irish Republic Flag.svgborder Territory claimed by the historical Irish Republic (1919–22).svg दावा किया गया क्षेत्र डबलिन 53 21 N 6 16 W आयरिश, अंग्रेज़ी एकात्मक संसदीय गणराज्य दाएल के अध्यक्ष (अगस्त 1921 तक)आयरिश गणराज्य के अध्यक्ष (अगस्त 1921 से) कैथल बर्गा 21 Jan–1 Apr 1919 ईमान डी वालेरा अप्रैल 1919–जनवरी 1922 आर्थर ग्रिफिथ जनवरी–Aug 1922 डब्लू टी कॉसग्रेव अगस्त–दिसम्बर 1922 दाएल अंतरयुद्ध काल आयरिश गणराज्य की घोषणा 24 अप्रैल 1916 स्वतंत्रता की घोषणा 21 जनवरी 1919 आंग्ल-आयरिश संधि 7 जनवरी 1922 आयरिश मुक्त राज्य की स्थापना 6 दिसम्बर 1922 आयरलैंड गणराज्य की जनसांख्यिकी दावा 84116 1921 4,400,000 पाउंड स्टर्लिंग Ireland UK आयरिश गणराज्य(Poblacht na hÉireann or ga Saorstát Éireann)Laffan Michael The Resurrection of Ireland 1999 Cambridge University Press 9781139426299 350 https://books.google.com/books?id=zbz6p-O39aoC&pg=PA350#v=onepage&q&f=false 27 मई 2020 https://web.archive.org/web/20191224081133/https://books.google.com/books?id=zbz6p-O39aoC&pg=PA350#v=onepage&q&f=false 24 दिसंबर 2019 live एक क्रांतिकारी राज्य था जिसने जनवरी 1919 में यूनाइटेड किंगडम से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।The Anglo-Irish War, 1916–1921: A People's War Kautt William Henry 1999 Greenwood Publishing Group 978-0-275-96311-8 71 https://books.google.com/books?id=3e9GS8cYrWkC&pg=PA71#v=onepage&q&f=false 12 September 2011 https://web.archive.org/web/20131231114749/http://books.google.com/books?id=3e9GS8cYrWkC&pg=PA71#v=onepage&q&f=false 31 दिसंबर 2013 live इस गणराज्य ने आयरलैंड के पूरे द्वीप की भूमि पर संप्रभुता का दावा किया, लेकिन 1920 तक इसका कार्यात्मक नियंत्रण आयरलैंड के 32 काउंटियों में से केवल 21 तक सीमित था, तथा ब्रिटिश सशस्त्र बल, उत्तर-पूर्व आयरलैंड के अधिकांश क्षेत्रों के साथ कॉर्क, डबलिन और अन्य प्रमुख शहरों पर पकड़ बनाए रखा। ग्रामीण क्षेत्रों में आयरिश गणराज्य सबसे मजबूत था, और यह अपने सैन्य बलों के माध्यम से उन शहरी क्षेत्रों में आबादी को प्रभावित करने में सक्षम था जिनपर इसका सीधा नियंत्रण नहीं था। इसकी उत्पत्ति 1916 के ईस्टर राइजिंग से हुई, जब आयरिश गणतंत्रवादी विद्रोहियों ने डबलिन के प्रमुख स्थानों पर कब्ज़ा कर लिया और ब्रिटेन से स्वतंत्र एक आयरिश गणराज्य की घोषणा कर दी थी।Berresford Ellis Peter The Celtic Revolution: A Study in Anti-imperialism 1985 Y Lolfa Talybont 0862430968 101–102 https://books.google.com/books?id=cfQRcvqSW7UC&pg=PA102#v=onepage&q&f=false 30 January 2016 https://web.archive.org/web/20191227150925/https://books.google.com/books?id=cfQRcvqSW7UC&pg=PA102#v=onepage&q&f=false 27 दिसंबर 2019 live उस विद्रोह को कुचल दिया गया था, लेकिन बचे लोगों ने एक पुनर्गठित सिन फ़ेन पार्टी के तहत एकजुट होकर गणराज्य की मांग के लिए प्रचार करने लगे। इस पार्टी ने 1918 के आयरिश आम चुनावों में बड़े पैमाने पर निर्विरोध सीटों से जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया और 21 जनवरी 1919 को डबलिन में आयरलैंड के पहले दाएल (विधायिका) का गठन किया। गंराज्यवादियों ने तब अपनी सरकार, अदालत प्रणाली और एक पुलिस बल की स्थापना की। उसी समय, क्रन्तिकारी आयरिश स्वयंसेवक बल, जो दाएल के नियंत्रण में आगये थे, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी के रूप में जाने जाने लगे और उन्होंने ब्रिटिश सेना बलों के खिलाफ आयरिश स्वतंत्रता युद्ध छेड़ दिया। स्वतंत्रता युद्ध 6 दिसंबर 1921 को हस्ताक्षरित एंग्लो-आयरिश संधि के साथ समाप्त हुआ। जिसे 7 जनवरी 1922 को दाएल द्वारा अनुमोदित किया गया। संधि की शर्तों के तहत एक अनंतिम सरकार की स्थापना की गई थी, लेकिन आयरिश गणराज्य 6 दिसंबर 1922 तक नाममात्र के लिए अस्तित्व में रहा, जब आयरलैंड द्वीप के 32 काउंटियों में से 26 आयरिश मुक्त राज्य नामक एक स्व-शासित ब्रिटिश डोमिनियन बन गया। आयरलैंड अधिनियम, 1920 के तहत सरकार द्वारा द्वीप विभाजित कर उत्तरी आयरलैंड के, संघवादी बहुमत वाले उन ६ काउंटियों को दक्षिण से अलग कर दिया गया ताकि वहाँ पर संघवादी बहुमत को बनाये रखा जा सके, वहां की जनता ने संधि के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल कर मुक्त राज्य से बाहर रहकर यूनाइटेड किंगडम में ही रहना स्वीकार किया।https://cain.ulster.ac.uk/dd/report7/report7c.htm CAIN: Democratic Dialogue: With all due respect - pluralism and parity of esteem (Report No. 7) cain.ulster.ac.uk 27 मई 2020 https://web.archive.org/web/20191004140054/https://cain.ulster.ac.uk/dd/report7/report7c.htm 4 अक्तूबर 2019 dead Hachey, Thomas E. et al. The Irish Experience: A Concise History https://web.archive.org/web/20200111144927/https://books.google.com/books?id=40eTvcIfFZcC&printsec=frontcover&dq=The+Irish+Experience#PPA172,M1 11 जनवरी 2020 1996 p172 इन्हें भी देखें आयरिश मुक्त राज्य आयरिश रिपब्लिकन आर्मी उत्तरी आयरलैंड आयरिश स्वतंत्रता युद्ध सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Anglo-Irish Treaty Debates on-line श्रेणी:आयरलैंड का इतिहास श्रेणी:आयरिश मुक्त राज्य श्रेणी:आयरलैण्ड का स्वतंत्रता संग्राम