411 REFERENCE · Wikipedia
जलवायु परिवर्तन सम्मेलन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2022
द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात जलवायु परिवर्तन को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चाएँ प्रारंभ हुईं। १९७२ मे स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पहला सम्मेलन आयोजित किया गया। तय हुआ कि प्रत्येक देश जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए घरेलू नियम बनाएगा। इस आशय की पु्ष्टि हेतु १९७२ में ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का गठन किया गया तथा नैरोबी को इसका मुख्यालय बनाया गया।
पृथ्वी सम्मेलन
स्टॉकहोम सम्मेलन के २० वर्ष पश्चात ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में सम्बद्ध राष्ट्रों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए तथा जलवायु परिवर्तन संबंधित कार्ययोजना के भविष्य की दिशा पर पुनः चर्चा आरंभ भी।
इस सम्मेलन को रियो सम्मेलन, स्टॉकहोम २०, ९२ अभिसमय, तथा एजेण्डा २१ आदि नामों से भी जाना जाता है। रियो में यह तय किया गया कि सदस्य राष्ट्र प्रत्येक वर्ष एक सम्मेलन में एकत्रित होंगे तथा जलवायु संबंधित चिंताओं और कार्ययोजनाओं पर चर्चा करेंगें। इस सम्मेलन को कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कोप) नाम दिया गया। १९९5
में पहला कोप सम्मेलन आयोजित किया गया। १९९५ से २०११ तक कुल १७ कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज आयोजित किये जा चुके हैं।
प्रमुख जलवायु परिवर्तन सम्मेलन
कोप-३, क्योटो, जापान १९९७
रियो-१०, रियो डि जेनेरियो, ब्राजील २००२
कोप-१३, बाली, इण्डोनेशिया २००७
कोप-15, कोपनहेगन
कोप-१७, डरबन, दक्षिण अफ्रीका २०११
कोप-20, लिमा
कोप-21, पेरिस, फ्रांस 2015
cop-23,cotavise,Poland 2018
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://wayback.vefsafn.is/wayback/20090422213329/http://unep.org/
https://web.archive.org/web/20111222050605/http://www.un.org/geninfo/bp/enviro.html
https://web.archive.org/web/20170423110639/http://www.earthsummit.info/
https://web.archive.org/web/20150905203912/http://wecanada.org/about-earth-summit/earth-summit-history/
श्रेणी:पर्यावरण
श्रेणी:जलवायु परिवर्तन