411 REFERENCE · Wikipedia
राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर (पूर्व में मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर) राजस्थान में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है। यह २०१२ में राजस्थान सरकार द्वारा मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर अधिनियम, २०१३ के माध्यम से स्थापित किया गया था और बाद में इसका नाम बदलकर राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर (अधिनियम, २०१४ के तहत) कर दिया गया। अलवर जिले के सभी कॉलेज (सभी शैक्षणिक, शिक्षक प्रशिक्षण और कानून महाविद्यालय) इसके अधिकार क्षेत्र में है। वर्तमान में विश्वविद्यालय का अस्थायी परिसर अलवर के बाबू शोभा राम राजकीय कला महाविद्यालय के बालिका छात्रावास भवन परिसर में स्थित है। स्थायी भवन के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद, तहसील मालाखेड़ा, अलवर जिले में विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर होगा। विश्वविद्यालय अरावली पहाड़ियों के भीतर राजस्थान के मत्स्य क्षेत्र में स्थित है। इसलिए विश्वविद्यालय, मत्स्य क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर शोध और शिक्षा प्रदान करेगा।
श्रेणी:राजस्थान में विश्वविद्यालय और कॉलेज