Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अत्रि तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|सप्तर्षि तारामंडल में अत्रि तारे का स्थान अत्रि, जिसका बायर नामांकन "डॅल्टा अर्से मॅजोरिस" (δ UMa या δ Ursae Majoris) है, सप्तर्षि तारामंडल का सातवा सबसे रोशन तारा है। यह हमसे क़रीब ८१ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) +३.३२ है। इस तारे का नाम महर्षि अत्रि पर रखा गया है। अन्य भाषाओं में अत्रि को अंग्रेज़ी में "मॅगरॅज़" (Mergez) भी कहा जाता है। यह अरबी भाषा के "अल-मग़रिज़" (ur المغرز) से लिया गया है जिसका अर्थ "दुम की जड़" है। अरब खगोलशास्त्र में इस तारामंडल में जो काल्पनिक भालू की आकृति बनाई जाती थी यह तारा उसकी दुम की जड़ के स्थान पर स्थित है। वर्णन अत्रि एक A3V श्रेणी का नीला-सफ़ेद मुख्य अनुक्रम तारा है।Exploring Ancient Skies: A Survey of Ancient and Cultural Astronomy David H. Kelley, Eugene F. Milone, Anthony F. (FRW) Aveni स्प्रिंगर, 2011 9781441976239 http://books.google.com/books?id=ILBuYcGASxcC इसके दो बहुत ही धुंधले से साथी तारे हैं, जिनमें से एक का नाम डॅल्टा अर्से मॅजोरिस बी (δ UMa B) और दुसरे का डॅल्टा अर्से मॅजोरिस सी (δ UMa C) रखा गया है। इन्हें भी देखें मुख्य अनुक्रम सप्तर्षि तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:मुख्य अनुक्रम तारे श्रेणी:सप्तर्षि तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना