Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सरथ कुमार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आर॰ सरथकुमार Journalist Swamy with Sarathkumar (cropped).jpg सरथकुमार रामनाथन yes 1954 07 14 नई दिल्ली, दिल्ली, भारत चैन्नई, तमिलनाडु, भारत 1988—वर्तमान छाया (1984-2000)राधिका सरथकुमार(2001-वर्तमान) पत्रकार, अभिनेता, राजनेता सरथकुमार रामनाथन (சரத்குமார் ராமநாதன்) (जन्म- 14 जुलाई 1954) एक भारतीय पत्रकार, फिल्म अभिनेता, राजनेता, बॉडी बिल्डर हैं और वर्तमान में दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने कैरिअर की शुरूआत तमिल सिनेमा में नकारात्मक भूमिका के साथ की और बाद में अन्य फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं करने लगे। सबसे पहले उन्हें सुरियान में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई। उन्होंने अक्सर एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। जीवनी व्यक्तिगत जीवन सरथकुमार का जन्म 14 जुलाई 1954 में नई दिल्ली में एक तमिल नादार परिवार में हुआ था, उनके माता-पिता का नाम एम रामानाथन और पुष्पा लीला है। उनकी एक बहन है जिसका नाम मल्लिका रामनाथन है। उन्होंने चेन्नई के द न्यू कॉलेज से गणित में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने राज्य सभा में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की तरफ से संसद सदस्य के रूप में सेवा दी। वे दक्षिण भारतीय फ़िल्म कलाकार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और उद्योग आधारित कई समारोहों का आयोजन करते हैं। फिल्मों में प्रवेश करने से पहले, उन्होंने अपने कैरिअर की शुरूआत एक पत्रकार के रूप में की। हाल ही में अपनी स्वयं की एक पत्रिका की शुरूआत करने के साथ ही उन्होंने अपनी पत्रकारिता को जारी रखा। http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/article/59235.html संग्रहीत प्रति 14 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20101017180816/http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/article/59235.html 17 अक्तूबर 2010 live रिश्ते सरथकुमार की शादी अभिनेत्री राधिका सरथकुमार से हुई है। उनकी पहली पत्नी का नाम छाया सरथकुमार है और उनसे इनको दो बेटियां है वरलक्ष्मी सरथकुमार और पूजा सरथकुमार. 2001 में उनकी शादी राधिका सरथकुमार से हुई और उनका एक पुत्र है राहुल, जिसका जन्म 2004 में हुआ था। सरथकुमार, राधिका की पुत्री रायान्ने के सौतेले पिता भी हैं।http://www.rediff.com/movies/2002/apr/16monal.htm संग्रहीत प्रति 14 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20101004123434/http://www.rediff.com/movies/2002/apr/16monal.htm 4 अक्तूबर 2010 live अभिनय कैरिअर सरथकुमार ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में अभिनय किया है। चेरन पान्डियन, पुलन विसरनाई, सूरियन, नट्टमाई, सूर्यवंशम, नटपुककागा और पजहासी राजा जैसे फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए उन्होंने आलोचकों से प्रशंसा हासिल की है। राजनीतिक कैरिअर वर्ष 1996 में सरथकुमार द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) में शामिल हुए. 1998 के संसदीय चुनाव के दौरान वे डीएमके की ओर से तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से खड़े हुए थे और एडीएमके के कदमबुर आर. जनार्थनन से 6000 मतों के अंतर से हार गए। 2002 में डीएमके ने उन्हे राज्यसभा का सदस्य बनाया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने के कारण 2006 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने डीएमके छोड़ दिया। उसके बाद वे अपनी पत्नी राधिका के साथ एआईएडीएमके में शामिल हुए और पार्टी के लिए सख्ती से अभियान चलाया। उनकी पत्नी राधिका सरथकुमार को पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए एआईएडीएमके से अक्टूबर 2006 में बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने भी नवंबर 2006 में एआईएडीएमके को छोड़ दिया और छोड़ने का कारण फिल्म उद्योग में अपने काम के बोझ को बताया। 31 अगस्त 2007 में सरथकुमार ने अकिला इंदिया समथुवा मक्कल काची नामक एक नई पार्टी का गठन किया।http://www.newindpress.com/NewsItems.asp?ID=IE920070831121654&Title=Chennai&rLink=0 संग्रहीत प्रति 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20070929092859/http://www.newindpress.com/NewsItems.asp?ID=IE920070831121654&Title=Chennai&rLink=0 29 सितंबर 2007 dead उल्लेखनीय फ़िल्मोग्राफ़ी R. Sarathkumar filmography वर्ष फ़िल्म भूमिका भाषा नोट्स 1990 पुलन विसरनाई तमिल 1994 नट्टमाई तमिल मनोनीत : फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार 1997 सूर्यवम्सम तमिल विजेता: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार 1998 नटपुककागा तमिल विजेता: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता पुरस्कार 2001 माई तमिल 2005 अय्या अय्यादुरैई,चेल्लादुरैई तमिल 2007 पच्चैकिली मुत्तुसरम तमिल 2007 नम नाडू तमिल 2009 पजहासी राजा एदाचेना कुंकन मलयालम विजेता, एशियानेट फिल्म पुरस्कार विशेष जूरी पुरस्कार सम्मान 2010 जग्गुभाई जग्गुभाई तमिल सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ https://web.archive.org/web/20081206152300/http://www.tamilstar.com/news/publish/article_1852.shtml https://web.archive.org/web/20080915232957/http://www.chennaionline.com/film/Interviews/11sharatkumar.asp https://web.archive.org/web/20101004123434/http://www.rediff.com/movies/2002/apr/16monal.htm Sarathkumar, R. जुलाई 14, 1954 New Delhi, Delhi, भारत श्रेणी:भारतीय अभिनेता श्रेणी:तमिल अभिनेता श्रेणी:तेलुगू अभिनेता श्रेणी:तेलुगु सिनेमा श्रेणी:भारतीय फिल्म के अभिनेता श्रेणी:1954 में जन्मे लोग श्रेणी:तमिलनाडु के राजनीतिज्ञ श्रेणी:भारतीय अभिनेता-राजनेता श्रेणी:जीवित लोग