411 REFERENCE · Wikipedia
जाँबाज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जाँबाज़ जाँबाज़.jpg जाँबाज़ का पोस्टर फ़िरोज़ ख़ान फ़िरोज़ ख़ान कल्याणजी-आनंदजी के. के. शुक्ला फ़िरोज़ ख़ान, अनिल कपूर, डिम्पल कपाड़िया, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, श्री देवी 20 जून, 1986 भारत हिन्दी
जाँबाज़ 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे फ़िरोज़ ख़ान द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया और वो स्वयं अनिल कपूर और डिम्पल कपाड़िया के साथ इसमें मुख्य भूमिका में हैं। श्री देवी "हर किसी को नहीं मिलता ये प्यार जिंदगी में" गीत में दिखीं, जो अन्य गीतों जैसा ही हिट बन गया।बोनी कपूर ने दिया था श्रीदेवी को ज्यादा सेक्सी दिखाने का चैलेंज, शेखर कपूर ने स्वीकार की थी चुनौती https://www.jansatta.com/entertainment/shree-devi-funeral-video-sridevi-shri-devi-death-news-sridevi-funeral-video-and-photos-husband-boni-kapoor-chellanged-shekhar-kapoor-to-show-sridevi-more-attractive/586871/ 23 फरवरी 2019 जनसत्ता 26 फरवरी 2018 hi https://web.archive.org/web/20190224002149/https://www.jansatta.com/entertainment/shree-devi-funeral-video-sridevi-shri-devi-death-news-sridevi-funeral-video-and-photos-husband-boni-kapoor-chellanged-shekhar-kapoor-to-show-sridevi-more-attractive/586871/ 24 फ़रवरी 2019 dead
संक्षेप
राणा विक्रम सिंह अपनी पत्नी लक्ष्मी औरzdatrb
दो बेटों: राजेश (फ़िरोज़ ख़ान), जो एक पुलिस अधिकारी है और अमर (अनिल कपूर) के साथ एक बहुत बड़े फ़ार्महाउस में रहते हैं। अमर एक इश्कबाज है और अपने को 'जाँबाज़' कहता है।
राजेश अपने प्यार सीमा (श्री देवी) को खोने के एक दर्दनाक अनुभव से गुजरा है, जब उसने नशीली दवाओं की लत के कारण दम तोड़ दिया था। वह नशीली दवाओं के कारोबार से लड़ने की कसम खाता है। अंडरवर्ल्ड डॉन राजा (शक्ति कपूर), राणा के एक पुराने दोस्त की हत्या कर देता है। रेशमा (डिम्पल कपाड़िया), उनके दोस्त की बेटी, राणा के घर में शरण लेती है। रेशमा के पिता राजा से एक बड़ी शर्त (छल से) हारे थे जिसके बाद राजा ने उसे एक नकली दुर्घटना में मार दिया।
जब रेशमा उनके साथ रहने लगती है, तो अमर उसके साथ रात गुजारता है। रेशमा से छेड़छाड़ करने और उसकी जिंदगी बर्बाद करने के बाद, अमर उससे शादी करने से इंकार कर देता है। रेशमा का दिल टूट जाता है लेकिन वह अपने जीवन में आगे बढ़ना जारी रखती है। जब राणा को रेशमा के साथ अमर के रिश्ते के बारे में पता चलता है, तो वह उसे चेतावनी देता है कि रेशमा उनके परिवार के लिए उपयुक्त नहीं है। लेकिन अमर रुचि जारी रखता है और रेशमा को फार्महाउस के कर्मचारी विकास के साथ देखकर ईर्ष्या महसूस करता है। विकास और अमर के बीच लड़ाई होती है और विकास मारा जाता है। अमर अब पुलिस से बच रहा है और राजेश को उसे पकड़ने का काम सौंपा जाता है। लेकिन अंत में रेशमा अमर के पास नहीं जाती।
मुख्य कलाकार
फ़िरोज़ ख़ान — इंस्पेक्टर राजेश सिंह
अनिल कपूर — अमर सिंह
डिम्पल कपाड़िया — रेशमा राय
अमरीश पुरी — राणा विक्रम सिंह
रज़ा मुराद — तेजा
शक्ति कपूर — राजा
जगदीप — शेरू
कुलभूषण खरबंदा — मिस्टर राय
सुषमा सेठ — लक्ष्मी सिंह
दलीप ताहिल — विकास
श्री देवी — सीमा
पुनीत इस्सर — रॉकी
तेज सप्रू — जॉन
संगीत
गीत गायक कल्याणजी-आनंदजी तेरा साथ है कितना प्यारा किशोर कुमार, सपना मुखर्जी 5:35 इंदीवर हर किसी को नहीं मिलता मनहर उधास, साधना सरगम 4:56 इंदीवर डुएट प्यार दो प्यार लो सपना मुखर्जी 5:28 इंदीवर जब जब तेरी सूरत देखूँ सपना मुखर्जी, महेश गधवी 5:28 इंदीवर अल्लाह हु अकबर राजू, महेश गधवी 7:06 फारूक कैसर लव गिव मी लव मैरियन स्टॉकली 5:34 इंदीवर जाँबाज़ — थीम गीत महेश गधवी, नीतू 5:55 इंदीवर हर किसी को नहीं मिलता मनहर उधास 5:06 इंदीवर पुरुष हर किसी को नहीं मिलता साधना सरगम, मनहर उधास 3:20 इंदीवर II
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0091284 जाँबाज़
श्रेणी:1986 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में