411 REFERENCE · Wikipedia
लैंसडाउन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लैंसडाउन Lansdowne Lansdowne Landscape.jpg लैंसडाउन का दृश्य लैंसडाउन India Uttarakhand 29.73 78.53 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला पौड़ी गढ़वाल ज़िला स्थापित 1887 6.09 1700 5667 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, गढ़वाली भारतीय मानक समय +5:30
thumb|280px|भुलताल झील
thumb|280px|बर्फबारी के दौरान सेंट मैरीज़ गिरिजाघर
thumb|280px|भारी बर्फबारी के बाद टिप इन टॉप से नज़ारा
लैंसडाउन (Lansdowne) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल ज़िले में स्थित एक छावनी नगर है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 September 2008 live "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
विवरण
लैंसडाउन पहाड़ी क्षेत्र में के हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में स्थित है और इसे सन् 1887 में ब्रिटिश काल में बसाया गया। इस स्थान का मूल नाम कालूडाण्डा था, जिसका गढ़वाली भाषा में अर्थ "काले पहाड़" है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 1706 मीटर है। दिल्ली से यह हिल स्टेशन काफी नजदीक है और 5-6 घंटे में लैंसडाउन पहुँचा जा सकता है। बाइक से लैंसडाउन जाने के लिए आनंद विहार के रास्ते दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद मेरठ, बिजनौर और कोटद्वार होते हुए लैंसडाउन पहुँच सकते हैं।
गढ़वाल राइफल्स का गढ़
लैंसडाउन को ब्रिटिश द्वारा वर्ष 1887 में बसाया गया। उस समय के वायसराय ऑफ इंडिया लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इसका नाम रखा गया। वैसे, इसका वास्तविक नाम कालूडांडा है। यह पूरा क्षेत्र सेना के अधीन है और गढ़वाल राइफल्स का गढ़ भी है। आप यहाँ गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम देख सकते हैं। यहाँ गढ़वाल राइफल्स से जुड़ी चीजों की झलक पा सकते हैं। संग्रहालय शाम के 5 बजे तक ही खुला रहता है। इसके करीब ही परेड ग्राउंड भी है, जिसे आम पर्यटक बाहर से ही देख सकते हैं। वैसे, यह स्थान स्वतंत्रता आन्दोलन की कई गतिविधियों का गवाह भी रह चुका है।https://amritvichar.com/lansdowne-is-the-stronghold-and-pleasing-hill-station-of-garhwal-rifles-it-was-settled-by-the-british/ गढ़वाल राइफल्स का गढ़ और मनभावन हिल स्टेशन है लैंसडाउन, अंग्रेजों ने बसाया था इसे 2022-01-24 Amrit Vichar en-US 2022-01-24 24 जनवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220124154021/https://amritvichar.com/lansdowne-is-the-stronghold-and-pleasing-hill-station-of-garhwal-rifles-it-was-settled-by-the-british/ dead
पर्यटन स्थल
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस इलाके में देखने लायक काफी कुछ है। प्राकृतिक छटा का आनन्द लेने के लिए टिप इन टॉप जाया जा सकता है। यहाँ से बर्फीली चोटी और मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। दूर-दूर तर फैले पर्वत और उनके बीच छोटे-छोटे कई गाँव आसानी से देखे जा सकते हैं। इनके पीछे से उगते सूरज का नजारा अद्भुत प्रतीत होता है। साफ मौसम में तो बर्फ से ढँके पहाड़ों की लम्बी श्रृंखला दिखती हैं। पास में ही 100 साल से ज्यादा पुराना सेंट मैरीज़ चर्च भी है। यहाँ की भुल्ला ताल बहुत प्रसिद्ध है। यह एक छोटी-सी झील है जहाँ नौकायन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। शाम को सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा संतोषी माता मंदिर से दिखता है। यह मंदिर लैंसडाउन की ऊँची पहाड़ी पर बना हुआ है। वैसे, यहाँ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ताड़केश्वर मंदिर भी है। यह भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। इसे सिद्ध पीठ भी माना जाता है। यह पहाड़ पर 2092 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। पूरा मंदिर ताड़ और देवदार के वृक्षों से घिरा है। यह पूरा इलाका खूबसूरत होने के साथ-साथ शान्त भी है। सैलानी यहाँ पहाड़ चढ़ने, बाइकिंग, सायकलिंग जैसे साहसी खेलों के लिए भी आते हैं।
कैसे पहुँचे
भारत की राजधानी दिल्ली से लैंसडाउन करीब 270 कि॰मी॰ की दूरी पर है। यहाँ विभिन्न मार्गों से पहुँचा जा सकता है।
सड़क मार्ग से लैंसडाउन आसानी से पहुँचा जा सकता है। यह कई शहरों से जुड़ा हुआ है। निजी और सरकारी बसें कोटद्वार तक जाती हैं, जहाँ से लैंसडाउन करीब 40 कि॰मी॰ की दूरी पर है।
रेलवे: नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार स्टेशन है। वहाँ से फिर टैक्सी या सरकारी बस आदि से लैंसडाउन पहुँचा जा सकता है।
हवाई अड्डा: नजदीकी हवाई अड्डा यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जौलीग्राँट एयरपोर्ट है, जो लैंसडाउन से करीब 152 कि॰मी॰ की दूरी पर है।
जनसांख्यिकीय
2001 भारत की जनगणना, के अनुसार लैंसडाउन की जनसंख्या 7902 थी। पुरुष 64% और महिलाएँ 36% थीं। लैंसडाउन में औसत साक्षरता 86% है जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक है। पुरुषों की साक्षरता 91% व महिलाओं की 79% है। लैंसडाउन में 9% जनसंख्या 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की है।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 16 June 2004 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) भारतीय जनगणना आयोग live
इन्हें भी देखें
गढ़वाल राइफल्स
ऋषिकेश
नैनीताल
मसूरी
पौड़ी गढ़वाल ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
सौंदर्य सुसज्जित लैंसडाउन (यात्रा वृत्तांत)
लैंसडाउन छांव भी छतनार भी
छावनी परिषद लैंसडौन, वेबसाइट
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर
श्रेणी:पौड़ी गढ़वाल ज़िला
श्रेणी:पौड़ी गढ़वाल ज़िले के नगर
श्रेणी:भारत के कैंटोनमेंट
श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन