Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुहम्मद इब्न मूसा अल-ख़्वारिज़्मी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अबू अब्दल्लाह मुहम्मद इब्न मूसा अल-ख़्वारिज़्मी (अरबी: محمد بن موسى الخوارزميّ, Muḥammad ibn Mūsā al-Khwārizmī; जन्म: लगभग ७८० ई; देहांत: लगभग ८५० ई), जिन्हें पश्चिमी देशों मेंअल्गोरित्मी (Algoritmi) और अलगौरिज़िन​ (Algaurizin) भी कहा जाता था, एक ईरानी-मूल के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और भूगोलवेत्ता थे। वे उस काल के प्रख्यात 'बग़दाद​ के बुद्धिगृह' से जुड़े हुए थे। १२वीं सदी में उनकी कुछ कृतियों का लातिनी भाषा में अनुवाद किया गया जिसमें उन्होंने भारतीय अंकों और दशमलव प्रणाली का बखान किया था और इसी से भारतीय अंक पूरी पश्चिमी दुनिया में फैल गए। वो बीजगणित (ऐल्जेब्रा) के जन्मदाता है उन्होंने टोलेमी की भौगोलिक कृति को भी विस्तृत करके अरबी में अनुवाद किया। अंग्रेज़ी का कम्प्यूटर-सम्बन्धी 'अल्गोरिद्म' (algorithm) शब्द उन्ही के नाम का एक परिवर्तित रूप है। इसी तरह उन्होंने अपनी गणित की किताबों में अक्सर 'अल-जब्र' (ur) शब्द का इस्तेमाल किया था जिसका मतलब है 'पूर्व अवस्था में ले जाना' या 'बहाल करना'। यह बिगड़कर 'ऐल्जेब्रा' (algebra) बन गया जो अंग्रेज़ी में 'बीजगणित' का अर्थ रखता है। == इन्हें भी देखें == भारतीय अंक प्रणाली बीजगणित अल-जाहिज़ इस्लामी स्वर्ण युग आर्यभट खीवा == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == The Weird Truth About Arabic Numerals