411 REFERENCE · Wikipedia
गौतम अदाणी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गौतम अदाणी Gautam Adani.jpg गौतम शान्तिलाल अदाणी yes 1962 06 24 अहमदाबाद, गुजरात, भारत अहमदाबाद, गुजरात, भारत भारतीय सं॰रा॰$१५ ००० करोड़ (२०२२)http://www.forbes.com/profile/gautam-adani/ प्रोफाइल 17 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130911105734/http://www.forbes.com/profile/gautam-adani/ 11 सितंबर 2013 live अदाणी समूह की सफलता अदाणी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रीति करण अदाणी जीत अदाणी जैन धर्म
गौतम शान्तिलाल अदाणी (ગૌતમ શાંતિલાલ અદાણી; जन्म 24 जून 1962) एक भारतीय उद्यमी और स्वयं निर्मित अरबपति हैं, जो अदाणी समूह के अध्यक्ष हैं। अदाणी समूह कोयला व्यापार, कोयला खनन, तेल एवं गैस खोज, बंदरगाहों, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, बिजली उत्पादन एवं पारेषण और गैस वितरण में फैले कारोबार को सम्भालने वाला विश्व स्तर का एकीकृत बुनियादी ढाँचा है।http://investing.businessweek.com/research/stocks/people/person.asp?personId=11671409&ticker=883013 adani enterprises ltd (ADANIENT:National Stock Exchange of India) Bloomberg Businessweek 17 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131203060940/http://investing.businessweek.com/research/stocks/people/person.asp?personId=11671409&ticker=883013 3 दिसंबर 2013 live 33 वर्षों के व्यापार अनुभव के साथ गौतम अदाणी प्रथम पीढ़ी के उद्यमी हैं, जिन्होंने अपेक्षाकृत लघु समय में $200 अरब का पेशेवर कारोबारी साम्राज्य अदाणी समूह का नेतृत्व करने वाले एक मामूली पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं।http://indiatoday.intoday.in/story/profile-of-billionaire-gautam-adani/1/148574.html Billionaire who Beat the System इण्डिया टुडे 20 अगस्त 2011 17 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130925104012/http://indiatoday.intoday.in/story/profile-of-billionaire-gautam-adani/1/148574.html 25 सितंबर 2013 live उन्हें व्यापार-परिवहन एवं परिवहन सम्बंधी बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए विश्व भर के 100 सबसे प्रभावशाली व्यवसायियों में गिना जाता है।
12 अप्रैल 2022 को गौतम अदाणी दुनिया के छठे सबसे अमीर शख़्स बन गए थे। अदाणी समूह के शेयरों में ज़बरदस्त तेज़ी की वजह से उनकी संपत्ति में यह उछाल देखने को मिला था https://www.aajtak.in/business/news/story/gautam-adani-surpasses-many-billionaires-to-reach-6th-place-in-bloomberg-billionaires-index-tutd-1444922-2022-04-12 गौतम अडानी की लंबी छलांग, धनकुबेरों की लिस्ट में छठे पायदान पर पहुंचे, 11वें पर अंबानी 2022-04-12 आज तक hindi 2022-06-24।
2022 में अपने जन्मदिन और पिता की 100वीं पुण्यतिथि पर अदाणी ने अपनी संपत्ति में से $7.7 अरब (क़रीब ₹60 हज़ार करोड़) सामाजिक कार्यों के लिए दान करने का संकल्प लिया हैं https://www.aajtak.in/business/news/photo/gautam-adani-will-donate-rs-60000-cr-do-you-know-the-biggest-indian-donor-industrialist-tutc-1487415-2022-06-24 Gautam Adani: अडानी करेंगे 60000 करोड़ रुपये दान, सबसे बड़े भारतीय दानवीर को जानते हैं आप? 2022-06-24 आज तक hindi 2022-06-24। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट प्रकाशित होने बाद अदाणी की संपत्ति में भारी गिरावट देखने को मिली। 24 फ़रवरी 2023 तक इनकी संपत्ति गिरकर $33 अरब के क़रीब बची। इस प्रकार अदाणी दुनियाभर के टॉप 30 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए।
पूर्व का जीवन
गौतम अदाणी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद के रतनपोल में स्थित सेठ नी पोल क्षेत्र के गुजराती जैन परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम शान्तिलाल जैन एवं माता का नाम शान्ता जैन अदाणी है और उनके सात भाई-बहन हैं। उनके माता पिता आजीविका के लिए थराड़ कस्बे से गुजरात के उत्तरी हिस्से बस गये, अदाणी इनका एक गौत्र है। नब्बे के दशक में गौतम अदाणी का अपहरण हुआ था। कहा जाता है कि फ़िरौती के लिए उनका अपहरण किया गया थाhttps://www.aajtak.in/business/news/story/business-tycoons-of-india-gautam-adani-survived-a-mumbai-terrorist-attack-and-kidnapping-tuta-1487142-2022-06-24 फिरौती के लिए गौतम अडानी का हुआ था अपहरण, एक बार आतंकी हमले में भी बची थी जान! 2022-06-24 आज तक hindi 2022-06-24।
करियर
गौतम अदाणी को सिर्फ़ 16 साल की उम्र में कारोबार में हाथ आज़माने के लिए मुंबई जाना पड़ा। साल 1978 में वह मुंबई गए और हीरे का कारोबार शुरू किया। लेकिन 1981 में वह गुजरात लौट गए और अपने भाई की प्लास्टिक की फ़ैक्ट्री में काम शुरू किया। साल 1988 में उन्होंने कमोडिटी का एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट करने वाली कंपनी के रूप में अदाणी इंटरप्राइज़ेज़ की शुरुआत कीhttps://www.aajtak.in/business/news/photo/gautam-adani-asias-richest-person-forbes-billionaire-real-time-list-success-story-tuts-1405497-2022-02-04 महज 5 लाख रुपये की थी पहली कंपनी, अडानी हमेशा कहते हैं ये एक बात! 2022-02-04 आज तक hindi 2022-06-24। साल 1991 में हुए आर्थिक सुधारों की बदौलत अदाणी का बिज़्निस जल्द ही डायवर्सिफ़ाईड हुआ और वह एक मल्टीनैशनल बिज़्निसमैन बन गएhttps://www.aajtak.in/business/news/story/gautam-adani-birthday-special-school-dropouts-to-richest-asian-adani-success-story-tuta-1487088-2022-06-23 Happy Birthday Gautam Adani: गौतम अडानी की कहानी, 5 लाख से बिजनेस की शुरुआत, आज दुनिया में डंका 2022-06-23 आज तक hindi 2022-06-24। साल 1995 का साल गौतम अदाणी के लिए बेहद सफल साबित हुआ, जब उनकी कंपनी को मुंद्रा बंदरगाह के संचालन का कॉन्ट्रैक्ट मिला। 1996 में अदाणी पावर लिमिटेड अस्तित्व में आई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में माइंस, पोर्ट और रेलवे जैसे कारोबार में कदम रखा। साल 2010 में उन्होंने इंडोनेशिया में माइनिंग का कारोबार शुरू किया। साल 2011 में अदाणी ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया के अबॉट पॉइंट कोल टर्मिनल को $2.72 अरब में ख़रीदा।
आज अदाणी ग्रुप का कारोबार एनजी, पोर्ट, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, गैस, डिफ़ेंस एवं एयरोस्पेस और एयरपोर्ट जैसे विविध क्षेत्रों तक फैला है। अदाणी समूह की शेयर बाज़ार में लिस्टेड कंपनियों में शामिल हैं–अदाणी इंटरप्राइज़ेज़, अदाणी ग्रीन एनजी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और अदाणी विल्मर।
27 अप्रैल 2022 को गौतम अदाणी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख़्स बन गए थे। उनकी संपत्ति माइक्रोसॉफ़्ट के बिल गेट्स के बराबर हो गई थीhttps://www.aajtak.in/business/news/story/gautam-adani-is-now-fourth-richest-in-the-world-as-wealthy-as-bill-gates-rally-in-stock-helped-tutk-1453682-2022-04-27 Gautam Adani अब दुनिया के चौथे सबसे धनी व्यक्ति, Bill Gates जितनी हुई संपत्ति 2022-04-27 आज तक hindi 2022-06-24। लेकिन अब वह दुनिया की अमीरों की सूची में चालीसवें स्थान पर लुढ़क गये हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
फ़ोर्ब्स पर पार्श्वचित्र
अदानी जालस्थल
अदानी फाउंडेशन
श्रेणी:1962 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय व्यवसायी