411 REFERENCE · Wikipedia
नानझाओ राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|८०० ईसवी में एशिया का नक्शा, जिसमें नानझाओ और उसके पड़ोसी राज्य दिखाए गए हैं
नानझाओ राज्य (चीनी: 南詔, अंग्रेज़ी: Kingdom of Nanzhao) ६५३ ईसवी से ९०२ ईसवी तक चलना वाला एक राज्य था जिसका विस्तार आधुनिक दक्षिणी चीन और दक्षिण पूर्वी एशिया पर था। यदि संगठित रूप से देखा जाए तो यह राज्य ७३७ ईसवी में स्थापित हुआ। हालांकि इसमें कई जातियाँ रहती थी, इनमें सबसे प्रमुख बइ लोग थे, इसलिए इसे कभी-कभी बइ लोगों का राज्य भी समझा जाता है, हालांकि इस राज्य का सर्वोच्च सामाजिक तबका नोसू भाषा बोलता था, जो आधुनिक यी लोग बोलते हैं।China, Volume 10 https://web.archive.org/web/20140103072549/http://books.google.com/books?ct=result&id=J99vAAAAIAAJ&dq=nanzhao+mongol+dian&q=kingdom 3 जनवरी 2014 , Joe Cummings, Robert Storey, Lonely Planet Publications, Page 705, 1991, ISBN 0-86442-123-0, Accessed 15 मई 2011 इस राज्य की शुरुआत अरहई झील के किनारे हुई और इसका शहरी क्षेत्र और राजधानी आधुनिक युन्नान प्रान्त के दाली शहर के पास स्थित था।
इन्हें भी देखें
बइ लोग
यी लोग
दाली शहर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन का इतिहास
श्रेणी:७३७ में स्थापित देश या क्षेत्र
श्रेणी:९०२ में विस्थापित देश या क्षेत्र
श्रेणी:युन्नान