411 REFERENCE · Wikipedia
पित्ताशयशोथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पित्ताशयशोथ पित्ताशय की सूजन है। इसके लक्षणों में पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द, दाहिने कंधे में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी और कभी-कभी बुखार शामिल हैं। पित्ताशयशोथ में दर्द आम पित्ताशय के दौरे की तुलना में ज़्यादा देर तक रहता है।
== संकेत और लक्षण ==
पित्त की पथरी वाले ज़्यादातर लोगों में पित्ताशयशोथ के कोई लक्षण नहीं होते हैं। यह कभी-कभी होता है खासकर ज़्यादा तेल या वसा वाला खाना खाने के बाद और इससे जी मिचलाने या उल्टी होने की समस्या हो सकती है। पित्ताशयशोथ से पीड़ित लोगों में पित्ताशयशोथ विकसित होने से पहले पित्त संबंधी शूल के लक्षण सबसे अधिक बार दिखाई देते हैं। इसमें दर्द बहुत तेज़ और लगातार होता है।
== कारण ==
पित्ताशयशोथ तब होता है जब पित्ताशय में सूजन आ जाती है। पित्ताशय की पथरी पित्ताशय की सूजन का सबसे आम कारण है लेकिन यह ट्यूमर से रुकावट या पित्त नली के निशान के कारण भी हो सकता है। पित्ताशय की पथरी के लिए जोखिम कारकों में महिला लिंग, बढ़ती उम्र, गर्भावस्था, मौखिक गर्भनिरोधक, मोटापा, मधुमेह, जातीयता (मूल उत्तरी अमेरिकी) और तेजी से वजन कम होना शामिल हैं।
== उपचार ==
आमतौर पर इसका उपचार पित्ताशय-उच्छेदन के तरीके से पित्त की थैली निकालकर किया जाता है और यदि संभव हो सके तो 24 घंटे के अंदर ही ऐसा किया जा सकता है। शल्यचिकित्सा के दौरान पित्त नलिकाओं की तस्वीरें लेने की सलाह दी जाती है। प्रतिजैविक दवाओं का नियमित उपयोग नुकसानदायक है। यदि समय पर शल्यचिकित्सा नहीं हो सकती है या मामला जटिल है तो ही इनकी सलाह दी जाती है।
== सन्दर्भ ==