Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुठलीदार फल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|अष्ठिल फल का आरेख वनस्पति विज्ञान में, अष्ठिल फल (या गुठलीदार फल) एक अस्फुटनशील फल होता है जिसमें एक बाह्य मांसल भाग (बाह्यफल भित्ति, या त्वचा, और मध्यफल भित्ति, या मांस) और एक कठोर अन्तःफल भित्ति के एक खोल को घेरता है। ये फल एकाण्डपी ऊर्ध्वर्ती अण्डाशय से विकसित होते हैं और इनमें एक बीज होता है। उदाहरण: आम तथा नारिकेल। आम में फल भित्ति बाह्यफल भित्ति, मांसल मध्यफल भित्ति तथा भीतरी कठोर पथरीली अन्त:फल भित्ति के सुस्पष्ट रूप से विभेदित होती है। नारिकेल में मध्यफल भित्ति तन्तुमयी होती है। शब्दावली परिस्थिति विज्ञान अन्य भाषाओँ में "गुठलीदार फलों" को अंग्रेज़ी में "ड्रूप" (drupe) कहते हैं। गुठली की भूमिका गुठलियाँ अक्सर ऐसे फलों में होती हैं जो बहुत मीठे हों और जिनके रंग बहुत रौनकी और आकर्षक हों। जानवर इन्हें अक्सर खाते हैं और या तो गुठली फ़ेंक देते हैं या निग़ल जाते हैं। निग़ली हुई गुठलियाँ जानवर के फल हज़म कर लेने के बाद उनकी बीट में कहीं दूर गिर जाती हैं। इस से पेड़ अपनी संतानों को दूर-दूर तक फैला सकता है। गैलरी इन्हें भी देखें आम ख़ुबानी श्रेणी:फल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना