Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गढ़िया जगन्नाथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नवम्बर 2018 गढ़िया जगन्नाथ उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के अलीगंज तहसील का एक गाँव है। 'गढ़िया' का अर्थ है : गढ़, छोटा किला , शाही निवास , बसाने वाला। गढ़िया जगन्नाथ की दूरी अलीगंज, कायमगंज, प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कम्पिल से लगभग 8 किलोमीटर है। इस गाँव में क्षत्रियों का बाहुल्य है। यह गाँव राजा का रामपुर के राजा रामसिंह राठौड़ ने अपनी शिकारबाड़ी के तौर पे बसाया था। गढ़िया जगन्नाथ गाँव के निवासी शम्भू सिंह राठौर राजपूत रेजीमेंट फ़तेहगढ़ में मेजर पद पर कार्यरत रहे। इसी गाँव के सूवेदार राजबीर सिंह ने 1965 के युद्ध में अपने पराक्रम का परिचय दिया और इन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा वीरचक्र प्रदान किया गया। इसी गाँव के ठा. रनसिंह अलीगंज के 1973 ब्लाक प्रमुख रहे। ग्राम गढ़िया जगन्नाथ से ही श्री अवधेश सिंह राठौड़ जी रिटायर्ड जिला अधिकारी (District Magistrate) 2012 भी रह चुके है जिन्होंने गांव का गौरव व मान बढ़ाया। बहुत से सम्मानित व्यक्तियों ने गांव का गौरव शिक्षा के क्षेत्र व देश की रक्षा में समर्पित हो कर बढ़ाया है। इस गांव के युवा बहुत ही कर्मठ प्रवृत्ति के है। गांव में कई देवी देवताओं के छोटे छोटे मंदिर व मठ है जहां हर समय कीर्तन व विधिवत पूजा पाठ का आयोजन होता रहता है। सन्दर्भ श्रेणी:ऐतिहासिक स्थल श्रेणी:एटा ज़िले के गाँव श्रेणी:उत्तर प्रदेश श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव