411 REFERENCE · Wikipedia
बीसलपुर बाँध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बीसलपुर बाँधBisalpur Dam Bisalpur Dam.jpg India Rajasthan#India राजस्थान में स्थिति 25 55 28 N 75 27 20 E type:landmark inline,title देवली टोंक ज़िला, राजस्थान 1999 ₹556 करोड़ गुरुत्व बाँध 39.5 m ft 0 on 574 m ft 0 on 29046 m3/s ft3/s 0 on 1100000000 m3 acre.ft 0 on 1040000000 m3 acre.ft 0 on 218.36 km2 sqmi 0 on
बीसलपुर बाँध (Bisalpur Dam) भारत के राजस्थान राज्य के टोंक ज़िले में बनास नदी पर खड़ा एक गुरुत्व बाँध है। इसका निर्माण सन् 1999 में पूर्ण हुआ था और इसका प्रयोग सिंचाई व जल प्रबन्धन के लिए होता है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 इसमें 18 गेट है
विवरण
बीसलपुर बांध का निर्माण काँक्रीट से हुआ हैं।यह बांध जयपुर, टोंक, अजमेर सहित कई शहरों की प्यास बुझाता है व सिंचाई की जरूरतों को पूरा करता है। बीसलपुर राजस्थान के टोंक जिले में स्थित एक गाँव है, और यह अपने भगवान गोकर्णेश्वर के प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्द है। बनास नदी पर बनाया गया बीसलपुर बाँध बीसलपुर का दूसरा आकर्षण है जो इस गाँव को चर्चा में लाता है। यह बाँध दो चरणों में बनाया गया। पहले चरण का उद्देश्य गाँव के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवाना था जबकि दूसरे चरण का उद्देश्य सिंचाई की सुविधाओं में सुधार लाना था। यह बाँध 574 मीटर लंबा और 39.5 मीटर ऊँचा है। यह देवली तहसील के अंदर आता है, जो देवली से 25 किमी की दूरी पर स्थित एक दर्शनीय स्थल है, जो बनास नदी पर स्थित है। बाँध के जलाशय के किनारे ही प्रसिद्ध बीसलदेव मन्दिर है।
इन्हें भी देखें
बनास नदी
बीसलदेव मन्दिर
देवली, टोंक
टोंक ज़िला
गुरुत्व बाँध
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान में बाँध
श्रेणी:टोंक ज़िला
श्रेणी:टोंक ज़िले में पर्यटन आकर्षण