411 REFERENCE · Wikipedia
पांच (धारावाहिक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धारावाहिक के कलाकार
इस धारावाहिक मे रौशनी एक मासूम युवती है। रौशनी अपने बड़ी बहन नेहा और पिताजी के साथ नागपुर मे रह्ती थी। बड़ी बहन नेहा, मुंबई के रिजेन्ट्स विश्वविद्यालय मे छात्र थी। उसी के मौत का बदला लेने के उप्लक्ष में रौशनी वहाँ दाखिला लेती है। इस बात को छुपाये रखने हेतु रौशनी अपने पिता को यह बताती है कि उसका दाखिला न्यू यौर्क के किसी विश्वविद्यालय में हुआ है। नेहा के सीनीयर्स गौरी, यूडी, निहाल , रॉय और ज़ारा उसके आत्म्हत्या का असली कारण थे। हर दिन उसे छेड़ा जाता था जिस्के कारण परेशान होकर उसने आत्महथया कर ली। परन्तु इस बात से बेखबर संचार माध्यम एवं विश्वविद्यालय ने उसके नशेड़ी होने को आत्महथ्या का कारण बताया। उसके मौत का असली कारण केवल, बहन रौशनी को पता था। रौशनी एक अंतर्मुखी लड़की थी ओर वो पाँच कॉलेज में सब पर रौब जमाते थे। कॉलेज में सारे छात्र उन पाँच सीनियर्स से डरते थे। रौशनी उनसे बदला लेने के उपलक्ष में उनके समूह की सदस्य बनना चाहती थी। वह उनके साथ रहकर उनसे बदला लेना चाहती थी। समूह के मुख्य सदस्य गौरी के छोटे भाई गौतम(गौती) को वह अपना मित्र बनती है। वह गौती को हाणि नहीं पहुँचाना चाहती है परन्तु उसे गौती की दोस्ती को मजबूरन उन पाँचों के खिलाफ इस्तमाल करना पड़ता है। वह उन पाचों के कहने पर एक ऊँची जगह से पानी तरणताल में भी छलांग लगाती है, जहाँ गौती उसे। बचाता है। उसके कुछ दिन पश्चात वह गौरी के सबसे करीबी मित्र ज़ारा आत्महत्या करने से बचती है। इस प्रकार समूह में रौशनी सभी का विश्वास जीत लेती है। परन्तु उन पाँचों के कहने पर वह अपने छात्रालय के कक्ष साथी शिवानी को भी एक बक्से में बन्द कर देती है। पर बाद में वह शिवानी को अपने कठोर व्य्वहार की कारण समझाती है। रौशनी के इस योजना में निखिल ( रौशनी का प्रिय मित्र ) और शिवानी उसके साथ है। रौशनी अपने दोस्तों के साथ अब तक के सभी योज्नाओ मे सफ्ल होती है। परन्तु प्रश्न यह है की क्या रौशनी अपने सभी योज्नाओ मे इसी प्रकार सफल हो पाएगी ? रौशनी की भूमिका इस धारावाहिक मे बहुत ही चुनौतीपूर्ण है।
गौरी समूह की मुख्य पात्र है। कॉलेज में वह ना केवल अपने दोस्तों पर रौब जमाती है , इसके अलावा व पूरे कॉलेज पर भी वही राज करती है। गौरी और यूडी धारावाहिक में प्रेमी है। गौरी, रौशनी को सबसे ज़्यादा परेशांन करती है और उसकी अछाई पर शक भी करती है। गौरी ने ही रौशनी को तरणताल में छलांग लगाने को काहा था। गौरी के माता पिता अमेरिका में रहते हैं और उसे अपने पैसे पर बहुत घमण्ड है। वह अपने समूह और अपने भाई गौती के अलावा किसी पर विश्वास नहीं करती। रौशनी जब ज़ारा की जान बचाती है गौरी उस पर धीरे-धीरे विश्वास करने लगती है और उसे अप्ने समूह मे शामिल कर लेती है। गौति और रौशनी की दोस्ती से गौरी ज़्यादा खुश नही है और वह रौशनी को यह भी कह्ती है की रौशनी को गौती से ज़्यादा उसे गुरुता देना परेगा। गौरी के लिये उस्के दोस्त ही सब कुछ है।
ज़ारा गौरी की मित्र कम और उस्की चमची ज़्याद है। ज़ारा का सपना है एक मशहूर गायिका बनना। जब रौशनी को इस सपने के बारे में पता चलता है तो वह ठान लेती है कि वह ज़ारा के सबसे बड़े सपने को तोड़ देगी। ज़ारा अपना आवाज़ एक संगीत-समारोह से पहले खो देती है। असल मे इस हाणि के लिए ज़िमेदार रौशनी और निखिल है। पर इस बात का पूरा दोष निखिल अपने ऊपर ले लेता है। ज़ारा निहाल से बहुत प्यार करती है पर जब वह उसे कीसी और लड़की क साथ अश्लील हरकते करते देख लेती है वह उससे सम्बन्ध तोड़ देती है। बाद मे वह उसे माफ कर देती है। निखिल क पास ज़ारा और निहाल का एक अश्लील वीडियो है। जिससे रौशनी के कहने पर निखिल उसे उनके खिलाफ इस्तमाल कर रहा है। ज़ारा इस इसी कारण परेशांन होकर निहाल से भी दूर रहती है।
यूडी, गौरी का प्रेमी है। वह एक विधायक का बेटा है और अपने पिता के ताकत के द्वारा वह कुछ भी कर सकता है। यूडी के पिता के कहने पर ही नेहा के मौत को पुलिस ने नेहा पर नशेड़ी होने का इल्ज़ाम लगाकर उसके मौत के घटना को रफा-दफा कर दिया। रौशनी रॉय से यूडी और गौरी के रिश्ते क बारे में पता करने के बाद इस बात को उनके खिलाफ इस्तमाल करने का निर्णय लेती है। इस बात से समूह में सभी बेखबर है।
निहाल समूह में वो सदस्य है जिसे फोटोग्राफी का बहुत बड़ा शौक है। परन्तु वह फोटोग्राफी के नाम से कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें खीचकता है। इस बात की खबर जब ज़ारा के पास पहुँचता है वह क्रोधित होकर उस्से अप्ना रिश्ता तोड़ देती है। परन्तु बाद में वह उसे माफ़ कर देती है। धारावाहिक के प्रमुख प्रसंग में यह दिखाया जाता है की नेहा के स्नानघर के विडियो क पीछे ज़ारा और निहाल का ही हाथ है। निहाल ज़ारा से वास्तव में सच्चा प्यार नहीं करता , यह बात स्पष्ट है। वह समूह में रॉय का सबसे करीबी मित्र है।
रॉय समूह का वो सदस्य है जो नशा अथवा ड्रग्स के बिना एक पल नहीं गुज़ार सकता। वह निहाल का प्रिय मित्र है। रॉय हर बात पर ज़ारा का साथ देता है। जिस्से यह स्पष्ट है कि वह ज़ारा को सचची मोहोबत करता है। परन्तु यह बात वह कह नहीं पता क्योंकिवह निहाल और ज़ारा के बीच नहीं आना चाहता है।
गौती , गौरी का छोटा भाई है परन्तु वह गौरी से पूरी तरह से अलग है। वह कॉलेज का एक गुणवान मुक्केबाज है। वह रौशनी की बड़ी बहन नेहा से प्रेम करता था। नेहा के मौत के बाद वह अपनी पढाई में ध्यान न दे पाने के कारण कॉलेज में उसे एक कक्षा दुहराव करना पड़ता है। वह इस बात से अंजान है की रौशनी नेहा की छोटी बहन है। रौशनी के कॉलेज में दाखिला होने के बाद गौती पहली बार किसीको अपना मित्र बनता है। वह रौशनी को अपने प्यार का इज़हार करता है। रौशनी के जवाब का इंतज़ार वह १४ फरवरी तक करने वाला है।
रौशनी के बचपन का दोस्त और सबसे प्रिय मित्र। वह रौशनी के हर योजना में उसका साथ देता है। निखिल रीजेंट कॉलेज में एक प्रयोगशाला का सहायक है, वह केवल रौशनी के सहायता के लिए ही यह नौकरी कर रहा है। निखिल को रौशनी की सहेली शिवानी के साथ प्यार का नाटक करना पर रहा है, ताकि शिवानी उन "पाँच" को कुछ न बताए। वास्तव में निखिल रौशनी से पिछले दोह साल से प्यार करता है। इस बात का खबर सिर्फ रौशनी के पिता को है , जो निखिल को यह सलाह देतें हैं की निखिल रौशनी को अपनी दिल की बात १४ फरवरी को बता दे। निखिल को कुछ दिनों से यह भी लगने लगा है कि रौशनी उसके प्यार को ज़रूर अपनाएगी।
शिवानी, रौशनी के छात्रालय में उसकी कमरा साथी है। वह उन "पाँच" से बहुत डरती है। शिवानी बहुत ही डरपोक स्वाभाव की लड़की है। परन्तु रौशनी की सचाई जानने के बाद वह रौशनी और निखिल का साथ देना चाहती है। पर निखिल के प्यार को भी वह सच्च मान रही है। और इसी कारण वह रौशनी और निखिल के करीबी दोस्ती से उसे कभी-कभी जलन भी होती है।
https://www.google.co.in/url?sa=t&rct=j&q=&esrc=s&source=web&cd=1&cad=rja&sqi=2&ved=0CCgQ6QUoATAA&url=http%3A%2F%2Fwww.channelv.in%2Fshows%2Fpaanch-5-wrongs-make-a-right%2Fmain%2F530&ei=15fuUrmfK5HjrAeSsoHIAQ&usg=AFQjCNHO_P29DvpeITNuRutPQ3YUXzCT7Q
www.channelv.in/shows/paanch-5-wrongs-make-a-right/about/530
सन्दर्भ