Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जया बच्चन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Jaya Bachchan48.jpg अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ जया भादुरी 1948 4 9 yes जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत 1963, 1971–1981, 1998–वर्तमान अमिताभ बच्चन (1973–वर्तमान) अभिषेक बच्चन श्वेता नंदा जया बच्चन (विवाह पूर्व: जया भादुरी) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वह वर्तमान में 2004 से चार कार्यकालों से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं। 1992 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत जीवन जया का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होने अपने शालेय जीवन के कुछ वर्ष नागपुर (महाराष्ट्र) में बिताएँ। जया जी की शादी अमिताभ बच्चन से 1973 मे हुई। इनके पुत्र अभिषेक बच्चन भी फिल्मों में अभिनेता हैं। पुत्री श्वेता बच्चन नंदा हैं। श्वेता की शादी दिल्ली में कपूर परिवार के उद्योगपति पोते निखिल नंदा से हुई है और उनके दो बच्चे, नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा हैं। जबकि अभिषेक बच्चन की शादी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई है और उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है। फिल्मी सफर उन्हें अपने समय की हिन्दी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने नौ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते: जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए तीन और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए तीन शामिल हैं, जिससे वह नूतन के साथ महिला अभिनय श्रेणियों में समग्र रूप से सर्वाधिक सम्मानित कलाकार हैं। 2007 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। जया ने सत्यजीत रे की महानगर (1963) में किशोरी के रूप में अपनी फिल्म की शुरुआत की।70 साल की हुईं जया बच्चन, बच्चों के साथ ऐसे मनाया जश्न, देखें Inside Photos https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/jaya-bachchan-turns-70-today-celebrate-birthday-with-shweta-and-abhishek-1834797 25 मार्च 2019 एनडीटीवी इंडिया https://web.archive.org/web/20190325162847/https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/jaya-bachchan-turns-70-today-celebrate-birthday-with-shweta-and-abhishek-1834797 25 मार्च 2019 live उनकी वयस्क के रूप में पहली फिल्म भूमिका गुड्डी (1971) थी, जिसका निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। आगे जाकर इनके साथ में कई फिल्मों में काम किया। उन्हें उपहार (1971), कोशिश (1972) और कोरा कागज़ (1974) सहित अन्य फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए जाना गया। वे ज़ंजीर (1973), अभिमान (1973), चुपके चुपके (1975), मिली (1975) और शोले (1975) जैसी फिल्मों में अपने पति अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दीं।जया बच्चन के जन्मदिन पर सुनें उनके कुछ सुपरहिट गानें https://www.navodayatimes.in/news/filmi-duniya/jaya-bachchan-femous-songs-on-her-birthday/79129/ 25 मार्च 2019 नवोदय टाइम्स 9 अप्रैल 2018 hi https://web.archive.org/web/20190325162847/https://www.navodayatimes.in/news/filmi-duniya/jaya-bachchan-femous-songs-on-her-birthday/79129/ 25 मार्च 2019 live अभिनेता अमिताभ बच्चन से शादी और अपने बच्चों के जन्म के बाद, जया ने फिल्मों में अपने काम को सीमित कर दिया। सिलसिला (1981) में अपनी उपस्थिति के बाद, उन्होंने फिल्मों से अनिश्चितकालीन विश्राम लिया।जन्मदिन पर विशेष : जया बच्चन ने अपनी सादगी और अभिनय से जीता लोगों का दिल, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें https://www.prabhatkhabar.com/news/bollywood/special-on-birthday-jaya-bachchan-who-won-the-hearts-of-people-by-her-simplicity-wife-of-amitabh-bachchan/1142314.html 25 मार्च 2019 प्रभात खबर https://web.archive.org/web/20190325165851/https://www.prabhatkhabar.com/news/bollywood/special-on-birthday-jaya-bachchan-who-won-the-hearts-of-people-by-her-simplicity-wife-of-amitabh-bachchan/1142314.html 25 मार्च 2019 live उन्होंने 1998 में गोविंद निहलानी की हज़ार चौरासी की माँ के साथ अभिनय में वापसी की। तब से, उन्होंने फिज़ा (2000), कभी खुशी कभी ग़म... (2001) और कल हो ना हो (2003) जैसी कई गंभीर और व्यावसायिक रूप से सफल फ़िल्मों में काम किया है। सभी से उनकी आलोचनात्मक प्रशंसा हुई, साथ ही साथ उन्होंने कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए। प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2023रॉकी और रानी की प्रेम कहानी2016हेरा फेरी 32016की और का 2008द्रोणा2007 लागा चुनरी में दाग साबित्री 2003 कल हो ना हो 2002 देश सुप्रभा देवी 2002 कोई मेरे दिल से पूछे मानसी देवी 2001 कभी खुशी कभी ग़म नन्दिनी वाय रायचन्द 2001 डॉटर्स ऑफ दिस सेंचुरी अभागी अंग्रेजी फ़िल्म2000 फ़िज़ा निशात बी 1998 हज़ार चौरासी की माँ सुजाता चटर्जी 1994 अक्का अतिथि भूमिका (गीत) 1981 सिलसिला शोभा मल्होत्रा 1979 नौकर गीता 1975 मिली मिली 1975 शोले राधा 1975 चुपके चुपके वसुधा कुमार 1974 नया दिन नई रात 1974 दूसरी सीता 1974 कोरा कागज़ अर्चना गुप्ता 1973 ज़ंजीर माला 1973 अनामिका 1973 अभिमान उमा कुमार 1973 फागुन 1972 अन्नदाता आरती 1972 परिचय रमा 1972 कोशिश आरती माथुर 1972 पिया का घर माल्ती शंकर 1972 एक नज़र शबनम 1972 बावर्ची 1972 बंसी बिरजू बंसी 1972 शोर 1972 समाधि 1971 गुड्डी 1971 उपहार 1963 महानगर बंगाली फ़िल्म लागा चुनरी में दाग(2007 निर्माणाधीन) कल हो न हो(2003) पात्र जेनिफ़र कपूर कोई मेरे दिल से पूछे (2002) पात्र मानसी देवी देश (2002) पात्र सुप्रभा देवी कभी खुशी कभी ग़म (2001) पात्र नंदिनी रायचंद डॉटर्स ऑफ़ दिस कंट्री (2001) पात्र अभागी डॉ मुक्ता(2001) पात्र अभागी फिज़ा(2000) पात्र निशात बी इकरमुल्लाह हज़ार चौरासी का माँ (1998) पात्र सुजाता चैटर्जी अक्का(1994) (मराठी फ़िल्म में अतिथि कलाकार) सिलसिला(1981) पात्र शोभा मल्होत्रा नौकर(1979) पात्र गीता एक बाप छे बेटे(1978) अभी तो जी लें(1977) पात्र गीता शोले(1975) पात्र राधा चुपके चुपके (1975) पात्र वसुधा कुमार मिली (1975) पात्र मिली खन्ना दिल दीवाना(1974) पात्र नीता नया दिन नई रात(1974) अभिमान(1973) पात्र उमा कुमार ज़ंजीर(1973) पात्र माला अनामिका (1973) पात्र कंचन/अर्चना गाय और गोरी(1973) फागुन(1973) परिचय(1972) पात्र रमा पिया का घर(1972) पात्र मालती शंकर अन्नदाता(1972) पात्र आरती बंसी बिरजू(1972) पात्र बंसी बावर्ची(1972) पात्र कृष्णा शर्मा एक नज़र(1972) पात्र शबनम जवानी दिवानी(1972) पात्र नीता ठाकुर कोशिश(1972) पात्र आरती माथुर समाधि(1972) शोर(1972) पात्र रानी धन्यी मेये(1971) गुड्डी(1971) कुसुम/गुड्डी जय जवान जय मकान(1971) उपहार(1971) महानगर(1963) पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1980 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - नौकर 1975 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - कोरा कागज़ 1974 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - अभिमान 2004 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - कल हो ना हो 2002 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - कभी खुशी कभी ग़म 2001 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - फ़िज़ा 2007 - फ़िल्मफ़ेयर जीवनकाल उपलब्धि पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (आई आई एफ ए) 2001 - आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - फ़िज़ा 2002 - आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - कभी खुशी कभी ग़म 2004 - आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - कल हो ना हो सन्दर्भ श्रेणी:1948 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:भारतीय फिल्म अभिनेत्रियाँ