411 REFERENCE · Wikipedia
तिलोत्तमा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|तिलोत्तमा को पाने के लिये आपस में लड़ते राक्षस सुन्द और उपसुन्द
तिलोत्तमा एक प्रसिद्ध अप्सरा का नाम है।
तिलोत्तमा कश्यप और अरिष्टा की कन्या जो पूर्वजन्म में ब्राह्मणी थी और जिसे असमय स्नान करके उस जल मे क्रीडा करने के अपराध में अप्सरा होने का शाप मिला था। एक दूसरी कथा के अनुसार यह कुब्जा नामक स्त्री थी जिसने अपनी तपस्या से वैकुण्ठ पद प्राप्त किया। उस समय सुंद और उपसुंद नामक राक्षसों का अत्याचार बहुत बढ़ गया था इसलिये उनके संहार के लिए ब्रह्मा ने विश्व की उत्तम वस्तुओं से तिल-तिल सौंदर्य लेकर इस अपूर्व सुंदरी की रचना की (इसी से तिलोत्तमा नाम पड़ा)। उसे देखते ही दोनों राक्षस उसे पाने के लिये आपस में लड़ने लगे और दोनों एक दूसरे द्वारा मारे गए।
श्रेणी:अप्सरा