Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फाल्कन हैवी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फाल्कन हैवी (Falcon Heavy) आंशिक रूप से पुन: प्रयोज्य हैवी लिफ्ट लॉन्च वाहन है जिसे स्पेसएक्स द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया है। यह फाल्कन 9 के आधार पर बनाया गया है। इसकी पृथ्वी की निचली कक्षा मे भार ले जाने की क्षमता 63,800 किलोग्राम (140,700 पाउंड) हैं। फाल्कन हैवी सैटर्न 5, एनेर्ग्य और एन1 (रॉकेट) के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ी क्षमता वाला रॉकेट है और 2018 में संचलित सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाया गया था। स्पेसएक्स ने 6 फरवरी, 2018 को 3:45 बजे ईएसटी (20:45 यूटीसी) पर फाल्कन हेवी का पहला प्रक्षेपण किया। रॉकेट स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क की एक टेस्ला रोडस्टर कार को एक डमी पेलोड के रूप में लेकर गया था।. फाल्कन हैवी को मनुष्यों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया था जिसमें चंद्रमा और मंगल आदि के मिशन शामिल थे। हालांकि फरवरी 2018 तक, यह प्रमाणित नहीं है कि चालक दल के मिशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा या नहीं। इसके बजाय यह रॉकेट बड़े उपग्रहों या अंतरिक्ष यानो को लॉन्च करने के लिए समर्पित किया जाएगा। == अनुमानित लॉन्च और संभावित पेलोड == स्पेसएक्स ने अगले फाल्कन हैवी लॉन्च की उम्मीद पहली सफल उड़ान के बाद तीन से छह महीने बाद की हैं। == इन्हें भी देखें == सैटर्न 5 डेल्टा 4 हैवी लांग मार्च 5 कैनेडी स्पेस सेंटर प्रक्षेपण परिसर 39 इसरो == सन्दर्भ ==