411 REFERENCE · Wikipedia
एल क्लासिको
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एल क्लासिको (El Clásico, el ˈklasiko) या एल क्लासिक फुटबॉल के दो प्रतिद्वंद्वी क्लबों बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच किसी भी फुटबॉल मैच को दिया जाने वाला नाम है। मूल रूप से इसे सिर्फ़ स्पेनिश चैंपियनशिप में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था। अब इन दोनों क्लबों के बीच के हर मैच, जैसे कि यूईएफए चैंपियंस लीग, स्पेनिश सुपर कप और कोपा डेल रे को एल क्लासिको कहा जाता है। इसे दुनिया के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल खेलों में से एक माना जाता है और यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वार्षिक खेल आयोजनों में शामिल है।जोनाथन स्टीवसन Barca & Real renew El Clasico rivalry http://news.bbc.co.uk/sport2/hi/football/7773758.stm BBC Sport 16 जुलाई 2024कर्ट बेडेनहाउज़ेन Lionel Messi Reaches $50 Million-A-Year Deal With Barcelona https://www.forbes.com/sites/kurtbadenhausen/2014/05/16/lionel-messi-agrees-to-new-50-million-a-year-deal-with-barcelona/ फ़ोर्ब्स 16 जुलाई 2024डैन रूकवुड The bitterest rivalry in world football https://www.theguardian.com/football/2002/aug/28/sport.danrookwood द गार्ज़ियन 16 जुलाई 2024Real Madrid CF VS FC Barcelona El Clasico: When stars collide http://www.fifa.com/classicfootball/clubs/rivalries/newsid%3D106848/ फीफा 16 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20140816175537/http://www.fifa.com/classicfootball/clubs/rivalries/newsid=106848/ 16 अगस्त 2014 en
दोनों क्लब दुनिया के सबसे धनी और सबसे सफल फुटबॉल क्लबों में शामिल हैं और सन् 2014 में फोर्ब्स ने बार्सिलोना और रियल मैड्रिड को दुनिया की दो सबसे मूल्यवान टीमों का दर्ज़ा दिया था। 21 अप्रैल 2024 को खेले गए मैच के बाद रियल मैड्रिड एल क्लासिको के परिणामों में 105 जीत के साथ, जबकि बार्सिलोना के 100 मैच जीते हैं और 52 मैच ड्रॉ रहे हैं।Barça and Real Madrid: El Clásico https://www.fcbarcelona.com/en/el-clasico एफ सी बार्सिलोना 16 जुलाई 2024
प्रतिद्वंद्विता
इतिहास
रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच की प्रतिद्वंद्विता लंबे समय से खेल के आयामों को पार कर चुका है। यहां तक कि क्लबों के अध्यक्ष पद के चुनावों का दृढ़ता से राजनीतिकरण किया जाता है। एल क्लासिको बड़े पैमाने पर राजनीतिक अर्थ रखता है, क्योंकि मैड्रिड स्पेन की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है और बार्सिलोना कैटलोनिया के स्वायत्त समुदाय की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है, जिसमें एक स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा है। ऐसे में रियल मैड्रिड को स्पेनिश राष्ट्रवाद के प्रतिनिधि के रूप में और बार्सिलोना को कैटलन राष्ट्रवाद के प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है।सिड लोव Barcelona in the strange and symbolic eye of a storm over Catalonia https://www.theguardian.com/football/blog/2017/oct/02/barcelona-in-strange-and-symbolic-eye-of-a-storm-over-catalonia द गार्ज़ियन 16 जुलाई 2024
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी (2009-2018)
300 Cristiano Ronaldo609.jpg Cristiano Ronaldo in 2012 Lionel Messi Player of the Year 3, 2011.jpg Lionel Messi in 2011 क्रिस्टियानो रोनाल्डो and लियोनेल मेस्सी 2011–12 साज़न के दौरान
2009 और 2018 के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बीच प्रतिद्वंद्विता एल क्लासिको के इतिहास में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी रही है। इस प्रतिद्वंद्विता में दोनों खिलाड़ी अपने क्लबों के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के साथ रहते हुए अधिकांश सीज़न के दौरान ला लिगा और चैंपियंस लीग में शीर्ष स्कोरर रहे।कॉलिन मिलर EXCLUSIVE: Cristiano Ronaldo's former coach explains impact of Lionel Messi rivalry https://www.mirror.co.uk/sport/football/news/cristiano-ronaldo-lionel-messi-rivalry-26494935 डेली मिरर 16 जुलाई 2024 इस अवधि के दौरान रोनाल्डो ने तीन बार और मेस्सी ने पांच बार यूरोपीय गोल्डन शू जीता।Golden Boot ("Soulier d'Or") Awards https://www.rsssf.org/miscellaneous/gboot.html RSSSF 16 जुलाई 2024 इसके अलावा मेस्सी ने पांच बार और रोनाल्डो ने चार बार बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीता।मार्क व्हाइट Every Ballon d'Or winner: A complete list of every men's player to have won the award https://www.fourfourtwo.com/features/ballon-dor-complete-list-of-winners Four Four Two 16 जुलाई 2024
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बॉल फ़िल मोरबो : द स्टोरी ऑफ़ स्पेनिश फुटबॉल 2003 डब्ल्यूएससी बुक्स लिमिटेड 0-9540134-6-8 registration https://archive.org/details/morbostoryofspan0000ball
श्रेणी:फुटबॉल
श्रेणी:फुटबॉल क्लब