Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

येस बॉस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़िल्म धारावाहिक यस बॉस (टीवी सीरीज) येस बॉस येस बॉस.jpg येस बॉस का पोस्टर रतन जैन उमेद जैन अज़ीज़ मिर्जा जतिन-ललित संजय छेल (संवाद) अज़ीज़ मिर्जा शाहरुख़ ख़ान, आदित्य पंचोली, जूही चावला, कश्मीरा शाह, गुलशन ग्रोवर, अशोक सर्राफ, जॉनी लीवर, रीमा लागू मंगेश कुलकर्णी 18 जुलाई, 1997 भारत हिन्दी येस बॉस 1997 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका कहानी लेखन और निर्देशन अज़ीज़ मिर्जा ने किया है और मुख्य किरदार शाहरुख खान, जूही चावला और आदित्य पंचोली ने निभाए हैं।आमिर खान के नाम पर हुआ था जूही चावला के साथ धोखा, जानिए पूरी कहानी https://www.jansatta.com/entertainment/television/actress-juhi-chawla-was-cheated-by-producer-they-signed-her-and-said-hero-is-looking-like-aamir-but-he-was-shah-rukh-khan/532476/ 1 अगस्त 2018 जनसत्ता 28 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20180802011143/https://www.jansatta.com/entertainment/television/actress-juhi-chawla-was-cheated-by-producer-they-signed-her-and-said-hero-is-looking-like-aamir-but-he-was-shah-rukh-khan/532476/ 2 अगस्त 2018 dead फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सफलता थी और बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "हिट" घोषित किया गया था। अब इस फिल्म के अधिकार शाहरुख खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के स्वामित्व में हैं। संक्षेप गरीब ग्रामीण राहुल (शाहरुख खान) अमीर बनना चाहता है। वह अपने मालिक (बॉस) सिद्धार्थ (आदित्य पंचोली) के यहाँ नौकरी करता हैं। सिद्धार्थ ने एक अमीर महिला (कश्मीरा शाह) को फंसा लिया है और राहुल अपने मालिक के चक्कर को गुप्त रखने में ओवरटाइम पैसा कमाता है। फिर सीमा (जूही चावला) आती है जो एक महत्वाकांक्षी युवा महिला है। राहुल और सीमा मिलते हैं और एक-दूसरे से आकर्षित होते हैं लेकिन सिद्धार्थ भी सीमा से आकर्षित होता है और राहुल से उसे फंसाने में मदद करने के लिए कहता है। असहाय राहुल ऐसा करता है, लेकिन उसके दिल में कहीं गहराई में सीमा के लिए लगाव है। फिर भी, राहुल के प्रयासों के कारण सीमा सिद्धार्थ के व्यक्तित्व और व्यावसायिक कौशल से प्रभावित होती है। लेकिन सीमा धीरे-धीरे समझने लगती है कि सिद्धार्थ वास्तव में कैसा है और राहुल की दिल की शुद्धता के कारण उसे पसंद करना शुरू कर देती है। राहुल ने सीमा को अपनी मां (रीमा लागू) से मिलाया, जो हृदय रोगी है और जीवन में किसी भी चौंकाने वाली खबर या तनाव से संवेदनशील है। अब, दुर्भाग्य से और गलती से, भूषण (गुलशन ग्रोवर) राहुल की मां को बताता है कि राहुल और सीमा विवाहित है। अब, अपनी मां को चौंकाने से बचाने के लिए, राहुल और सीमा पति और पत्नी के रूप में खुशी से विवाहित जोड़े होने के नाटक को आगे बढ़ाते हैं और वे इस प्रक्रिया में प्यार में पड़ जाते हैं। जब सिद्धार्थ जान जाता है कि राहुल सीमा से प्यार करता है तो वह तुरंत राहुल को निकाल देता है और किसी और को काम पर रखता है। राहुल ने उसे जवाब दिया और कहा कि वह सिद्धार्थ को अपने मालिक के रूप में नहीं चाहता और सीमा भी इस्तीफा दे देती है। इस झगड़े के बाद, सीमा शानदार जीवन को छोड़ गाँव में राहुल और उसकी बीमार मां के साथ अपना बाकी जीवन व्यतीत करने का फैसला करती है। मुख्य कलाकार शाहरुख़ ख़ान - राहुल जोशी आदित्य पंचोली - सिद्धार्थ चौधरी जूही चावला - सीमा कपूर कश्मीरा शाह - शीला चौधरी कुलभूषण खरबंदा - गुलशन ग्रोवर - भूषण अशोक सर्राफ - जॉनी जॉनी लीवर - माधव रीमा लागू - राहुल की माँ राकेश बेदी -बहादुर महावीर शाह - शुक्ला संगीत फिल्म के साउंडट्रैक में 6 गाने हैं। अधिकांश गीत अभिजीत भट्टाचार्य द्वारा गाए गए हैं और उन्होंने "मैं कोई ऐसा गीत गाँऊं" गीत के लिए अपना पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार जीता। गीत गायक जावेद अख्तर जतिन-ललित चाँद तारे तोड़ लाऊँ अभिजीत 4:49 चूड़ी बजी है कहीं उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 5:05 एक दिन आप यूँ कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 4:26 जाता है तू कहाँ अभिजीत 5:40 मैं कोई ऐसा गीत गाँऊं अभिजीत, अलका याज्ञनिक 5:17 सुनिए तो अभिजीत 5:14 नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="6"|1998 | अभिजीत ("मैं कोई ऐसा गीत गाँऊं") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार | |- | शाहरुख खान | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार | |- | जूही चावला | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार | |- | जतिन-ललित | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार | |- | जावेद अख्तर ("चाँद तारे तोड़ लाऊँ") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार | |- | आदित्य पंचोली | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार | |} सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0120540 येस बॉस श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:जतिन–ललित द्वारा संगीतबद्ध फिल्में